WhatsApp Status Trick: चुपके से कैसे देखें व्हाट्सएप्प स्टेटस, बस बदलनी होगी एक सेटिंग

WhatsApp Status Secret Trick: कई बार हम किसी का स्टेटस देखना तो चाहते हैं, लेकिन यह नहीं चाहते कि हमारा नाम उसकी व्यूअर लिस्ट में आए. अगर आप भी किसी का स्टेटस चुपचाप देखना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी बाहरी ऐप की जरूरत नहीं है.
WhatsApp Status Trick

व्हाट्सऐप स्टेटस कैसे देखें

WhatsApp Status Secret Trick: व्हाट्सऐप आज बातचीत का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. किसी बात को सबको बताना हो तो लोग स्टेटस लगा देते हैं. कुछ लोगों को तो स्टेटस लगाने का इतना शौक होता है कि हर घंटे उनकी प्रोफाइल पर नया स्टेटस दिख जाती है. कई बार हम किसी का स्टेटस देखना तो चाहते हैं, लेकिन यह नहीं चाहते कि हमारा नाम उसकी व्यूअर लिस्ट में आए. अगर आप भी किसी का स्टेटस चुपचाप देखना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी बाहरी ऐप की जरूरत नहीं है.

Read Receipts बंद करके देखें स्टेटस

  • व्हाट्सऐप में एक इन-बिल्ट फीचर है जो इस काम में आपकी मदद करता है.
  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप खोलें.
  • एंड्रॉयड यूजर ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं.
  • वहीं आईफोन यूजर नीचे दिए गए सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Privacy वाले सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको Read Receipts का ऑप्शन मिलेगा. इसे बंद कर दें.
  • इसके बाद आप किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं और सामने वाले को पता नहीं चलेगा.

एयरप्लेन मोड वाली ट्रिक आजमाएं

  • अगर आप बार-बार सेटिंग नहीं बदलना चाहते हैं, तो एयरप्लेन मोड वाली ट्रिक आपके काम आ सकती है.
  • इसके लिए सबसे पहले इंटरनेट ऑन रखें और व्हाट्सऐप खोलकर स्टेटस वाले टैब पर जाएं.
  • यहां कुछ सेकंड रुकें ताकि सभी स्टेटस बैकग्राउंड में लोड हो जाएं.
  • इसके बाद फोन का नोटिफिकेशन पैनल नीचे खींचें और एयरप्लेन मोड ऑन कर दें.
  • इससे मोबाइल डेटा और वाई-फाई दोनों बंद हो जाएंगे.
  • अब आप जिसका स्टेटस देखना चाहती हैं, उसे आराम से देख लें.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइल मैनेजर का जुगाड़

  • जब भी व्हाट्सऐप पर स्टेटस लोड होते हैं, तो उनकी फोटो कुछ देर के लिए फोन की इंटरनल स्टोरेज में सेव हो जाती हैं.
  • इन्हें देखने के लिए अपने फोन का Files ऐप खोलें.
  • इसकी सेटिंग्स में जाकर Show Hidden Files वाला ऑप्शन ऑन कर दें.
  • अब इंटरनल स्टोरेज मी जाएं.
  • वहां WhatsApp फोल्डर खोलें. फिर Media पर क्लिक करें और आखिर में Statuses फोल्डर खोलें.
  • यहां आपको हाल में अपडेट हुए सभी फोटो स्टेटस दिख जाएंगे.
  • बस ध्यान रखें कि यह तरीका सिर्फ फोटो वाले स्टेटस पर काम करता है.
📺 Vistaar News Live TV