जंतर-मंतर पर थी आतंकी हमले की साज‍िश! ISI के इशारों पर कर रहे थे काम, पंजाब पुलिस ने 9 संदिग्धों को दबोचा

ISI-backed terror module: पंजाब पुल‍िस की तरफ से 9 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. यह संदिग्ध देश के कई जगहों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे.
Three accused arrested for threatening the son of an Indore corporator.

प्रतीकात्मक तस्वीर

ISI-backed terror module: स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर से लेकर देश के अलग-अलग इलाकों में एक्टिव होती जा रही हैं. इसी कड़ी में लगातार संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा रहा है. कश्‍मीर के बाद अब पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.  

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं.

पुल‍िस ने क्‍या-क्‍या बताया?

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बोतल बम, पिस्तौल, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है. जांच में इस नेटवर्क का कनेक्शन दिल्ली के जंतर-मंतर से भी सामने आया है. गिरफ्तार किए गए संद‍िग्‍ध द‍िल्‍ली में चल रहे प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर भी पहुंचे थे.

संद‍िग्‍ध यहां किसी आतंकी साज‍िश को अंजाम देना चाहते थे. हालांकि उनकी यह योजना सफल नहीं हो पाई. गिरफ्तार आतंकियों ने यह बात भी स्‍वीकार कर ली है कि वह लोग जंतर मंतर गए थे.

आरोपियों को कथित हैंडलरों की ओर से स्थानीय सपोर्ट और सामग्री उपलब्ध कराने की कोशिश की गई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली में आरोपियों की गतिविधियां क्या थीं, वे कहां रुके और किन लोगों के संपर्क में आए.

संदिग्धों ने कई जगहों पर लगाए थे कैमरे

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पेट्रोल बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली चार बोतलें बरामद की हैं. जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक और अन्य संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रहे थे. इसके लिए संदिग्धों की तरफ से कई जगहों पर कैमरे लगाए गए थे, जिनकी फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों तक भेजी जा रही थी.

कई और संदिग्ध पुलिस के न‍िशाने पर

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में आतंकी गतिविधियों और सीमा पार से संचालित नेटवर्क पर बड़ी चोट है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है.  उनके अन्य सहयोगियों, फंडिंग नेटवर्क तथा विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्‍ल‍िम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल

ज़रूर पढ़ें