लंच के बाद मार्च! विपक्षी सांसदों के साथ जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, पुलिस की घेराबंदी

Rahul Gandhi Jantar Mantar: राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसद तीन बसों में सवार होकर जनपथ से रवाना हो गए हैं, जो लंच के बाद जंतर मंतर जा रहे हैं.
Rahul Gandhi

राहुल गांधी (File Photo)

Opposition MP March Today: दिल्ली में जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने सागर रत्ना रेस्टोरेंट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे समेत कई अन्य नेताओं लंच किया. लंच में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए. जिसमें प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा जैसे दिग्गज चेहरे शामिल हैं.

राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसद तीन बसों में सवार होकर जनपथ से रवाना हो गए हैं, जो लंच के बाद जंतर मंतर जा रहे हैं. इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर 45 FIR हैं, मैं चाहता हूं कि 100 FIR हों. हर FIR मेरे लिए एक मेडल है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग लगाई गई है. इसके साथ ही BNSS की धारा 163 भी लागू है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं. तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ेंः ‘फिल्म की तरह पैसा भी अता पता लापता…’, राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में SC की फटकार, 1.5 करोड़ देने को राजी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वे हमसे मिलना ही नहीं चाहते हैं.

ज़रूर पढ़ें