‘राहुल गांधी बताएं इस गले पड़ने को जठराग्नि कहते हैं या…?’, भड़के निशिकांत दुबे, शेयर की इंदिरा गांधी की फोटो

Rahul Gandhi PM Modi Hug Row: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने इंदिरा गांधी की फोटो शेयर करते हुए निशाना साधा.
BJP Shares Indira Gandhi Hug Video

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी की फोटो

BJP Shares Indira Gandhi Hug Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान संदीप दीक्षित को गले लगाया. इस दौरान पीएम मोदी के नेतृव्य वाली सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा. राहुल गांधी के इस रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं. भाजपा नेताओं ने इंदिरा गांधी की क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात के साथ फोटो शेयर कर राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

राहुल गांधी के संदीप चौधरी के साथ गले मिलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई. कई भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपके पिता प्रधानमंत्री थे. आपकी दादी प्रधानमंत्री थीं. आपके परदादा प्रधानमंत्री थे. लेकिन आप जानते हैं कि आप कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. उम्र बढ़ रही है और साथ ही हताशा भी. इस सच्चाई का सामना करने की हिम्मत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें.”

क्या था मामला?

राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की आलोचना कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गले लगा लिया और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा, ‘मुझे मेलोनी तो नहीं समझा?’ फिर क्या इसके बाद भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

ये भी पढ़ेंः ID प्रूफ, कोविड वैक्सिनेशन सहित पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार जनगणना में बतानी होगी जाति

निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तो राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने इंदिरा गांधी की फोटो शेयर करते हुए निशाना साधा. सांसद ने अपने सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी की पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात के साथ और राहुल गांधी की पीएम मोदी के साथ गले मिलते हुए फोटो शेयर कर पूछा राहुल गांधी जी इस गले पड़ने को जठराग्नि कहते हैं कि कामाग्नि ?

ज़रूर पढ़ें