दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिनों का मिलेगा बोनस, हर कर्मचारी को कितने पैसे?
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस
Railways Diwali Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मोदी कैबिनेट ने रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान किया है. केंद्र सरकार इस बोनस पर कुल 2009 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (14 अक्टूबर) कैबिनेट मीटिंग के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11 लाख 40 हजार 770 कर्मचारियों को 2009 करोड़ रुपये का बोनस देने का ऐलान किया गया है. रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्ट लिंक बोनस (PLB) का भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले किया जाता है. इस साल भी 78 दिनों की वेतन के बराबर PLB राशि अंतरित की जाएगी.
किन कर्मचारियों को कितना पैसा मिलेगा?
दरअसल, ये बोनस हर साल रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में प्रेरित करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाता है. जिन कर्मचारियों को ये राशि दी जाएगी, उन्हें 78 दिनों के लिए 17951 का भुगतान किया जाएगा. ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन, हेल्पर, प्वॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ को बोनस का भुगतान जाएगा. बोनस की राशि साल 2025-26 के लिए दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: 16 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी निकालेगी तिरंगा यात्रा, दिपके ने की लोगों से शामिल होने की अपील
बोनस के कैलकुलेशन का आधार
प्रोडक्ट लिंक बोनस की गणना के लिए मैक्सिमम सैलरी लिमिट 7000 रुपये तय की गई है. इस आधार पर देखा जाए तो (70001278/365) कुल 17951 रुपये पात्र रेलवे कर्मचारियों को मिलेंगे. रेल मंत्री ने कहा कि बोनस का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और रेलवे के कामकाज को बेहतर करना है.