Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग

Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों के 37 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग के अनुसार, 5 मार्च को नामांकन और 16 मार्च को मतदान किया जाएगा.
Rajya Sabha Election EC

राज्य सभा चुनाव की डेट का ऐलान

Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने आज बुधवार को राज्यसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों के 37 सीटों पर होने हैं. जिन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं. उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार, 5 मार्च को नामांकन और 16 मार्च को मतदान किया जाएगा.

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं. 16 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नामांकन 5 मार्च को दाखिल किया जाएगा. जिसकी जांच 6 मार्च को की जाएगी. अगर कोई उम्मीदवार नामांकन भरने के बाद नाम वापस लेना चाहता है, तो इसके लिए 9 मार्च की डेट तय की गई है. वोटिंग 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. चुनाव खत्म होने के बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. 20 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

किन राज्यों में कितनी सीट खाली?

  • छत्तीसगढ़-2 सीटें
  • बिहार- 5 सीटें
  • महाराष्ट्र- 7 सीटें
  • ओडिशा- 4 सीटें
  • तमिलनाडु- 6 सीटें
  • पश्चिम बंगाल- 5 सीटें
  • असम- 3 सीटें
  • हिमाचल -सीट
  • तेलंगाना- 2 सीटें
  • हरियाणा- सीटें

कैसे होते हैं राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव से काफी अलग होता है. राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार को जनता सीधे नहीं चुन सकती है. राज्यसभा सदस्य उम्मीदवारों को प्रदेश के विधानसभा के विधायक चुनते हैं. यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराया जाता है. इसके साथ ही इन चुनावों में विधायक बैलेट पेपर पर वोट डालते हैं.

ये भी पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर की PM मोदी के साथ Photo, कैप्शन देख जल जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या लिखा

राज्यसभा सदस्य की कितनी सीटें?

राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, लेकिन चुने सिर्फ 233 ही जाते हैं. बाकी बचे 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है. इनका कार्यकाल 6 सालों का होता है. हर 2 सालों में लगभग एक तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं.

ज़रूर पढ़ें