‘आपको शीश महल से बाहर रहने का मन नहीं करता’, अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने के बाद बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Delhi news: आज अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा दिन हैं. आज शुक्रवार 27 फरवरी को आबकारी नीति मामले में दिल्ली की कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है. इसके बाद से दिल्ली में राजनीति की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी हो गया है. कई भाजपा नेता और आप नेताओं के बीच जमकर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है.
क्लीन चिट मिलने के बाद रेखा गुप्ता ने केजरीवाल को घेरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा हैं. रेखा गुप्ता ने कहा है कि ये लोअर कोर्ट का फैसला है अभी हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आना बाकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ की गई और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन व डेटा नष्ट किए गए. दिल्ली सीएम ने सवाल किया, ‘अगर वे सही थे तो जैसे ही जांच शुरू हुई, आबकारी नीति को तुरंत वापस क्यों ले लिया?’ मुख्यमंत्री ने ‘एक के साथ एक मुफ्त’ शराब योजना और ठेकेदारों के कमीशन में कथित बढ़ोतरी को भी मुद्दा बनाया.
सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल की सादगी पर किया कटाक्ष
इतना ही नहीं सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल की सादगी पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है उन्होंने कहा ‘आप वो व्यक्ति है, जिसको 42 साइज की शर्ट आती है और 44 पहन के दिखाते हैं कि मैं कितना साधारण व्यक्ति हूं. आपको शीश महल से बाहर रहने का मन नहीं करता. दिल्ली का शीश महल छोड़कर आप पंजाब के शीश महल में जाकर रह रहे हैं. आप प्राइवेट जेट से नीचे बात नहीं करते. आप कह रहे हैं कि आप साधारण और ईमानदार आदमी हैं…’
ये भी पढे़ं: UP : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक