राफेल की रोमांचक उड़ान, पाक को धुआं-धुआं करने वाली ब्रह्मोस की झलक, कर्तव्य पथ पर दुनिया ने सुनी Op सिंदूर की गर्जना

Republic Day 2026: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.
Republic day Parade

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दुनिया ने सुनी Op सिंदूर की गर्जना

Republic Day Parade: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की अगुआई कीं. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 10:30 से शुरू हुआ, जो लगभग 90 मिनट तक चला. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रहीं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

ज़रूर पढ़ें