रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

Rohit Shetty House Firing Case: बताया जा रहा है कि समर्थ शिवशरण पोमाजी ने शुभम लोनकर के साथ मिलकर साजिश रची थी. जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी के कहने पर ही आरोपियों ने होंडा कंपनी बाइक इस्तेमाल की.
Rohit Shetty

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामला

Rohit Shetty House Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद न्यायालय ने चारों आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था. जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.

सभी आरोपी पुणे के रहने वाले हैं

महाराष्ट्र पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी पुणे के रहने वाले हैं. इनकी पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19 साल), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20 साल), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18 साल) और स्वप्निल बंडू सकल (23 साल) के तौर पर हुई है. इन सभी पर बीएनएस की धारा 109, 61(2), धारा-3, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

शुभम लोनकर ने फायरिंग में मदद की

अब तक मिली सूचना के अनुसार रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग में लॉरेंस गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर ने मदद की थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी लोनकर आरोपी है. बताया जा रहा है कि समर्थ शिवशरण पोमाजी ने शुभम लोनकर के साथ मिलकर साजिश रची थी. जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी के कहने पर ही आरोपियों ने होंडा कंपनी बाइक इस्तेमाल की. इसके साथ ही लोनकर ने सभी आरोपियों को गोली चलाने में मदद मुहैया कराई.

ये भी पढ़ें: महंगा पड़ गया भारत से पंगा लेना! बजट में बांग्लादेश की आर्थिक मदद आधी की; श्रीलंका, नेपाल और भूटान को बढ़ाया

लोनकर ने आर्थिक मदद भी पहुंचाई

पुलिस की जांच में सामने आया कि मामले में शुभम लोनकर ने आरोपियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई. इन पैसे से ही शिवशरण पोमाजी ने बाइक उपलब्ध कराई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी की पूरी प्लानिंग शुभम लोनकर ने की थी.

ज़रूर पढ़ें