‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, PM मोदी को गालियां देने वाली लड़की का वीडियो आया सामने, क्या-क्या कहा?
रुचिका सिंह और पीएम मोदी
Ruchika Singh video: देश की राजधानी दिल्ली में 36 दिनों तक चले प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो सामने आए. इन वीडियो में पुलिसकर्मी तो कई वीडियो में सरकार से तीखे सवाल पूछे गए. इन सब के बीच कुछ ऐसे वीडियो भी थे, जिनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई अन्य नेताओं के लिए गाली-गलौज की गई. इसके बाद कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. खुद पीएम मोदी ने इसको लेकर वीडियो शेयर की. इसमें उन्होंने बताया कि वह बहुत आहत हैं लेकिन बच्चों को माफ करते हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है. लड़की के सामने आए वीडियो में लड़की अपने कहे गए शब्दों के लिए माफी मांगती दिख रही है. उसने कहा कि उसने गलती की है, इसका उसे खेद है और वह माफी मांगती है. बता दें कि उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था. लड़की का माफी माला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़की ने माफी मांगे हुए क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की आरोपी रुचिका सिंह ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है. रुचिका वीडियो में खुद को 15 साल की बताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग रही है. इसमें रुचिका ने यह भी बताया कि वह दोस्तों के साथ सीपी घूमने गई थी. इसी दौरान वह जंतर मंतर चली गई थी.
आगे कहा कि इसी दौरान मैंने एक वीडियो में प्रधानमंत्री के खिलाफ बहुत सी बुरी बातें कह दी. लड़की ने कहा, मुझे बहुत शर्म आ रही है, मैं खुद को देख भी नहीं सकती. प्लीज मुझे माफ कर दीजिए. ये सिर्फ एक वायरल वीडियो है, जिसके बारे में हम बता रहे हैं.
पुलिस की तरफ से दर्ज FIR में उसकी उम्र 25 साल बताई गई थी. लेकिन अपने माफी वीडियो में लड़की ने दावा किया है कि उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि विस्तार न्यूज़ नहीं करता है.
पीएम मोदी ने जारी किया था अपना वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह के कई वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ उनकी स्वर्गीय मां को भी गालियां दी गई हैं. जिसके कारण उनका मन दुखी हुआ है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से इस उम्र में गलतियां हो जाती हैं, यही वजह है कि मैं बच्चों को सुधरने का मौका देना चाहता हूं और उन्हें माफ करता हूं.
ये भी पढ़ें;CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज