जमुई के बाद समस्तीपुर का वीडियो वायरल! नाबालिग लड़की से सरेराह बदसलूकी, 4 गिरफ्तार
लड़की के साथ छेड़खानी करते मनचले
Samastipur viral video: बिहार के जमुई में हाल ही में लड़की के साथ बदसलूकी का मामला 5 दिन पुराना ही है. इस मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इन सब के बीच अब समस्तीपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ मनचले सरेराह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं. उसको गालियां देते और बेड टच भी करते हैं. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.
वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर लोगों में जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि जमुई में हुई घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि इस तरह की दूसरी घटना ने न सिर्फ सरकार बल्कि पुलिस पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.
वीडियो सामने आने के बाद अब एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने खुद इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. अब देखना होगा कि इस मामले में किन किन लोगों पर कार्रवाई की जाती है. इसके साथ इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस की तरफ से क्या-क्या कदम उठाए जाते हैं.
कहां का है पूरा मामला?
पूरा मामला समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव के बांध का है. अब तक जो जानकारी सामने आई है. उसके मुताबिक लड़की-लड़का बांध पर पहुंचे थे. वहां पर खड़े होकर वह बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंच गए. उन्होंने दोनों के साथ बदसलूखी शुरू कर दी. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह वहां से भाग गया.
लड़के के भागने के बाद उन मनचलों ने लड़की के साथ गलत हरकत शुरू कर दी. वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती हुई दिख रही है. इसी दौरान जब लड़की ने अपने साथ आए युवक को अपना भाई बताया तो मनचलों ने गाली गलौज शुरू कर दी. इसके साथ ही लड़की का हाथ भी मरोड़ दिया.
वहीं मौजूद किसी युवक ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है.
ये भी पढ़ें:जमुई में छेड़छाड़ की जांच से खुला पुराना राज, 23 साल से फरार डबल मर्डर आरोपी गिरफ्तार