द‍िल्‍ली सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्‍शन! CM रेखा ने 5 अधिकारि‍यों को किया सस्‍पेंड, PG मालिक गिरफ्तार

Satya Niketan Building Collapse:द‍िल्‍ली के सत्य निकेतन में रविवार (6 अक्टूबर) को 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में सीएम रेखा ने बड़ा एक्‍शन लिया है. लापरवाही बरतने वाले 5 अध‍िकार‍ियों को सस्‍पेंड कर द‍िया है.
मलबे में तब्‍दील हुई इमारत

मलबे में तब्‍दील हुई इमारत

Satya Niketan Building Collapse: द‍िल्‍ली के सत्य निकेतन में रविवार (6 अक्टूबर) को 5 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ. जिसमें अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद अब द‍िल्‍ली सरकार ने बड़ा एक्‍शन ल‍िया है. लापरवाही बरतने वाले 5 अध‍िकार‍ियों को सस्‍पेंड कर द‍िया है. दूसरी तरफ पुल‍िस ने पीजी माल‍िक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही इलाके में इस तरह की जितनी भी इमारतें हैं, उन्‍हें तत्काल सील करने का आदेश जारी किया है.

इन आध‍िकार‍ियों पर गिरी गाज

राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
रणवीर सिंह, SE, साउथ जोन
ललित कुमार गोयल, EE (बिल्डिंग), साउथ जोन
सुनील चौहान, AE (बिल्डिंग), साउथ जोन
आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)

पीजी माल‍िक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

पूरे मामले में पीजी का जो मालिक है हरिराम बंसल इस समय फरार चल रहा था. उसकी तलाश के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. पुलिस ने पीजी माल‍िक को पकड़ने के लिए 10 टीमों को लगाया था. बिल्डिंग के मालिक गुरुग्राम में रहते हैं. जहां-जहां उसके र‍िश्‍तेदार-दोस्‍त हैं वहां पुल‍िस की टीमें दबि‍श दे रही थी. इसी दौरान उसे भ‍िवाड़ी से पुल‍िस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

हरिराम के खिलाफ  साउथ कैंपस थाने में गैर इरादतन हत्या, इमारत की देखरेख में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है. पूरा हादसा रविवार दोपहर 1:30 बजे हुआ था, जिसके बाद से ही मलबा हटाने का काम जारी है. खुद सीएम रेखा गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर स्‍थ‍ित‍ि का जायजा लिया था.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भर की सभी पुरानी इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की घोषणा की है. इसके साथ ही यह भी कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें:सत्य निकेतन हादसा: 6 मौतों के बाद जागा प्रशासन, अवैध निर्माण सील करने के आदेश, मालिक पर FIR

ज़रूर पढ़ें