सऊदी अरब में तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द की फ्लाइट्स, यात्रियों को मिलेगा 100% रिफंड

सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा तनाव और हवाई ठिकानों पर हुए हमलों के मद्देनजर, एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइंस ने 20 अक्तूबर तक कई फ्लाट्स रद्द कर दी हैं.
Air India Saudi Arabia flights cancelled

फाइल फोटो

सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा तनाव और हवाई ठिकानों पर हुए हमलों के मद्देनजर, एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइंस ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्तूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं. इसके साथ ही एयरलाइंस ने प्रभावित सभी यात्रियों को 100 प्रतिशत रिफंड देने का ऐलान किया है साथ ही जो यात्री अपनी यात्रा की डेट बदल सकते हैं उनको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मुफ्त रिशेड्यूलिंग (Free Rescheduling) का विकल्प दिया गया है.

एयलाइंस ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 अक्तूबर तक सऊदी अरब की उड़ाने रद्द करने की घोषणा की थी.

एयर इंडिया ने पोस्ट कर दी जानकारी

एयर इंडिया एयरलाइंस ने अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सऊदी अरब में बदलते हालात को देखते हुए रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी. कंपनी लगाकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षि तरीके से दोबार उड़ाने शुरू करने के हालात पर आकलन कर रही है. एयरलाइंस के लिए यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

एयरलाइंस की यात्रियों से अपील

एयलाइंस के इस फैसले से सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है. एयर इंडिया ने अपना ट्वीट में कहा कि यात्रियों से अपील है कि उड़ान की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से जरूर लें और टिकट रद्द होने की स्थिति में रिफंड या यात्रा के दूसरे विकल्पों के बारे में पूछें.

ये भी पढ़ें:दिवाली तक दिल्ली में धरना और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, SC का आदेश से इनकार

ज़रूर पढ़ें