2 साल बाद शेख हसीना करेंगी मीडिया का सामना, बांग्लादेश में खलबली, विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब?
शेख हसीना (File Photo)
Bangladesh Political Stir Erupts: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कल यानी 5 अगस्त को अपने देश को लोगों को संबोधित करने जा रही हैं. सत्ता से हटने के बाद वे भारत चली आई थीं. कार्यक्रम भी दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ की तरफ से रखा गया है. हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश ने आपत्ति भी जताई है, लेकिन उनकी आपत्ति का कोई असर नहीं देखने को मिला. शेख हसीना के इस 5 अगस्त के कार्यक्रम पर दुनियाभर की नजर है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह आयोजन एक निजी मीडिया संस्थान करा रहा है. इसमें भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है. सरकार इस कार्यक्रम में रखे जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन भी नहीं करती है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान उस दौरान आया. जब बांग्लादेश ने भारत से कहा था कि पूर्व पीएम शेख हसीना या अवामी लीग से जुड़े किसी भी व्यक्ति को भारतीय जमीन का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों या बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों के लिए न करने दिया जाए.
बांग्लादेश ने क्या कहा?
बांग्लादेश ने पूर्व पीएम शेख हसीना को लेकर भारत से प्रत्यर्पण की मांग की है. वर्तमान प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार जाहेद उर रहमान ने कहा कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस आकर कानून का सामना करना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि शेख हसीना को भारत में रहते हुए कोई भी राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ेंः भीषण टर्बुलेंस से कांपी एयर इंडिया की फ्लाइट! यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई यात्री और क्रू घायल
2 सालों से भारत में हैं शेख हसीना
फिलहाल, शेख हसीना के इस कार्यक्रम में शामिल होने की खबरों के बाद बांग्लादेश में खलबली मच गई है. बांग्लादेश गीदड़भभकी देना शुरू कर दिया है. बता दें, जब शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं. उस दौरान छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद वे बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं और सत्ता से हाथ धो बैठीं. दो साल बाद अब भारत से ही अपने देश को वर्चुअल रूप से संबोधित करने जा रही हैं.