‘विदेश में देश को बदनाम करते हैं राहुल…’, शिवराज ने क्यों कहा- वे कन्फ्यूजन फैला रहे
शिवराज सिंह चौहान और राहुल गांधी
Shivraj Attacks Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे इस दौरे से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में देश को बदनाम करते हैं. वे अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांगने के बजाय, राहुल गांधी कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं.
शिवराज ने कहा कि बैठक का नतीजा क्या निकला, शून्य विजन, हंड्रेड परसेंट हताशा, चुनाव से पहले ही हार का बहाना. ये सेव डेमोक्रेसी के नाम पर सेव डायनेस्टी मार्च करना चाहते है.
उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की जीत होने से पहले ही राहुल गांधी टीएमसी के हार का कारण बता चुके थे. तब उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की गलतियों के कारण बीजेपी जीतने जा रही है, तब SIR नहीं बोले. अब बोल रहे हैं. उन्हें खुद ही नहीं पता कि क्या बोलना है क्या नहीं.
INDI अलायंस की बैठक पर शिवराज का हमला
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज INDI अलायंस की बैठक थी, लेकिन बैठक से पहले ही अलायंस टूट चुका था. उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां चुनाव होने हैं. अखिलेश यादव कहां थे? अगर मुद्दा इतना ज़रूरी है, तो अखिलेश यादव वहां क्यों नहीं हैं? स्टालिन कहां हैं? DMK पहले ही कह चुकी है कि जहां कांग्रेस होगी, हम वहां नहीं बैठेंगे. अरविंद केजरीवाल कहां हैं? उद्धव ठाकरे वहां मौजूद नहीं हैं. हमें पवार और हेमंत सोरेन जी के बारे में पता नहीं है. INDI अलायंस की हालत ऐसी हो गई है जैसे किसी दिल के हज़ारों टुकड़े हो गए हों. एक टुकड़ा यहां गिरा, तो दूसरा वहां.
राहुल को नेता नहीं मानता INDI अलायंस – शिवराज
आगे कहा कि सच तो यह है कि INDI अलायंस राहुल जी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है. खुद को स्थापित करने और फिर से लॉन्च करने की यह उनकी 50वीं कोशिश है. वे कितनी बार कोशिश करेंगे? INDI अलायंस राहुल जी को अपना नेता नहीं मानता. लेकिन, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल जी कह रहे थे. ‘मुझ पर भरोसा करो, मुझ पर भरोसा करो, मुझ पर यकीन रखो.
शुद्ध वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस से भी पूछना चाहता हूं कि शुद्ध वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है. अगर मतदाता सूची में गलत नाम जुड़े तो लोकतंत्र ही मर जाएगा. आपको इस पर क्या आपत्ति है कि अगर कोई जीवित नहीं है. उसका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाए, कहीं डुप्लीकेशन है, कोई देश का नागरिक ही नहीं है, उसका नाम वोटर लिस्ट में क्यों जुड़ना चाहिए? पवित्र लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची साफ-सुथरी होना ही चाहिए.
ये भी पढ़ें: पंजाब: CM भगवंत मान को नहीं मिली जापान जाने की इजाजत, केंद्र के क्लियरेंस से अटका दौरा