सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले विपक्ष को बड़ा झटका! CJI सूर्यकांत ने मिलने से किया इनकार

Delhi Supreme Court March: विपक्षी पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालेंगी. इससे पहले विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है. जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए CJI से मुलाकात का समय मांगा था.
supreme court march Rahul Gandhi and other leader demands cji Suryakant rejects

सीजेआई सूर्य कांत और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Delhi Supreme Court March: विपक्षी पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालेंगी. इससे पहले विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है. जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए CJI से मुलाकात का समय मांगा था. इस मार्च में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

CJI ने ईमेल करके दी जानकारी

CJI सूर्यकांत ने ईमेल के जरिए विपक्षी नेताओं को अपना जवाब दिया है. उन्होंने विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. मेल में बताया कि विपक्ष वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी, स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मिलना चाहते हैं. ये मुद्दे पहले ही विचारधीन है. यही कारण है कि इन मुद्दों पर नेताओं से मुलाकात करना सही नहीं होगा.

ममता-अखिलेश हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालने जा रहे हैं. कनॉट प्लेस से दोपहर 1.30 बजे मार्च शुरू होगा. इसमें पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं. इंडिया ब्लॉक के नेताओं और सांसदों को दोपहर एक बजे मिलने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: ‘कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान

ट्रैफिक एडवायजरी जारी

विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. धौला कुआं, मंडी हाउस और कनॉट प्लेस इलाके शामिल हैं. एडवायजरी के अनुसार सुबह 6 बजे से हालात के हिसाब पर रूट डायवर्ट किया जाएगा. इस स्थिति में अगर आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड जा रहे हैं तो अतिरिक्त समय निकालकर निकलें. इसके साथ ही पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है.

ज़रूर पढ़ें