‘मैदान में अमित शाह हों तो बिना खाता खोले भी जीत…,’ BJP विधायक के बयान पर छिड़ी बहस
भाजपा विधायक नीरज बोरा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद लखनऊ उत्तर से भाजपा के विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब मैदान में आदरणीय अमित शाह जी हों, तो बिना खाता खोले भी जीत सकते थे फिर ये 255 तो आउट ऑफ रीच था ही.” BJP विधायक का यह पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है.
लखनऊ उत्तर से भाजपा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जब सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया तो लोगों ने इसे खूब शेयर किया. यह पोस्ट क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी वायरल होने लगी. एक ओर इस पोस्ट को लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिया, तो वहीं कुछ लोगों ने इसमें राजनीतिक रंग जोड़ दिया. फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर बहार देखने को मिल रही है.

अमित शाह ने भी दी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखने खुद गृहमंत्री अमित शाह स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत को लेकर बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” क्या शानदार जीत है. विश्व चैंपियन टीमइंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है. हर भारतीय को गर्वित करने के लिए पूरी टीम को बधाई.”
ये भी पढ़ेंः ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई के बेटे मोजतबा संभालेंगे देश की कमान
टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास
टीम इंडिया ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 बन बनाए, जिसका मुकाबला करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही सिमट कर रह गई और 96 रनों के बड़े अंतर से हार गई. इस जीत के बाद भारतीय टीम तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है, इसके अलावा दूसरी बार लगातार जीत दर्ज करने वाली भी टी20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बन गई है.