बाबा बागेश्वर की शरण में लालू के ‘लाल’! तेज प्रताप ने वीडियो कॉल पर कहा – मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए
जनशक्ति जनता दल संस्थापक तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर
Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव अपने राजनीतिक करियर के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं. उन्होंने बाबा बागेश्वर से वीडियो कॉल पर पॉलिटिकल भविष्य के बारे में पूछा. बोले कि मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए.
वीडियो वायरल हो रहा
इंटनेट पर 16 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में तेज प्रताप मुस्कुराते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा. इसके जवाब में बाबा बागेश्वर ने कहा कि जरूर, आप जब भी आएंगे, हम और आप बैठेंगे. इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे और एक-दो घंटे बात की जाएगी. इस जवाब पर तेज प्रताप सहमति जताते दिख रहे हैं.
JJD प्रमुूख तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर से पूछा राजनीतिक भविष्य, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #TejPratapYadav #DhirendraKrishnaShastri #bababageshwar | Tej Pratap Yadav pic.twitter.com/zMOdQzmusl
— Vistaar News (@VistaarNews) April 28, 2026
कभी बाबा बागेश्वर का विरोध किया था
दरअसल, साल 2023 में तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में बाबा बागेश्वर का एक कार्यक्रम तय हुआ था, जिसका उन्होंने विरोध किया था. पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देशद्रोही और डरपोक बता दिया था. इसके साथ ही उन्होंने बाबा की तुलना आशाराम और राम रहीम से कर दी थी.
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे
- तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज और बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं.
- कभी शिव भक्त तो कभी भगवान कृष्ण की वेशभूषा में नजर आते हैं.
- पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं.
- महुआ विधानसभा सीट से साल 2015 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं.
- हसनपुर विधानसभा सीट से साल 2020 से 2025 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं.
- बिहार सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की कमान संभाल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ‘जय श्री राम के नारे पर भड़कती हैं ममता दीदी, बंगाल को किया कंगाल’, हुगली में गरजे CM योगी
- उनके एक बयान के बाद उन्हें RJD से निष्कासित कर दिया गया था.
- इसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल पार्टी की नींव रखी थी. पार्टी ने साल 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ा.
- अपनी ही पार्टी के बैनर तले तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए.