‘जय श्री राम के नारे पर भड़कती हैं ममता दीदी, बंगाल को किया कंगाल’, हुगली में गरजे CM योगी

CM Yogi in Bengal: सीएम योगी ने कहा कि हिंदुओं की हत्या पर टीएमसी मौन रहती है. इसका जवाब दिया जाएगा. पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी घबराई हुई है. क्योंकि जनता अब बदलाव के मूड पर आ गई है.
CM Yogi

सीएम योगी

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है. मतदान से पहले सियारी पारा हाई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में धनियाखली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बरनाली दास के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया और जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने टीएमसी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि TMC द्वारा बंगाल को कंगाल बनाया गया है. जानें सीएम योगी ने क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जो बंगाल एक जमाने में अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता था, आज उस बंगाल में जब जय श्री राम का नारा लगता है, तो ममता दीदी नाराज होती हैं. पहले कांग्रेस फिर कम्युनिस्टों और अब TMC द्वारा बंगाल को कंगाल बनाया गया है. यहां भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने से रोका जाता है. ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़ाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं. TMC मौन हैं और इस मौन के खिलाफ आज बंगाल मुखर हुआ है.”

बंगाल की जनता बदलाव चाहती है: CM योगी

इस दौरान सीएम योगी ने आरोप लगाया कि टीएमसी प्रदेश में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है. कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है. बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है. सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं और जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है, मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन के शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है. बंगाल की डेमोक्रेसी को बदला जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘बिना शादी के साथ रहे, बच्चा पैदा किया तो फिर रेप कैसे?’, लिव-इन रिलेशनशिप पर SC की टिप्पणी

4 मई को आएगा रिजल्ट

सीएम योगी ने कहा कि हिंदुओं की हत्या पर टीएमसी मौन रहती है. इसका जवाब दिया जाएगा. पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी घबराई हुई है. क्योंकि जनता अब बदलाव के मूड पर आ गई है. उन्होंने दावा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है. बंगाल में दो चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है. दूसरा चरण 29 अप्रैल को है. मतगणना 4 मई को की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें