एक्ट्रेस तृषा पर ‘डबल मीनिंग’ बयान मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, समर्थकों की पुलिस से झड़प

DMK Udhayanidhi Stalin Arrested in Tamilnadu: एक्ट्रेस तृषा पर 'डबल मीनिंग' बयान मामले में उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई.
Udhayanidhi Stalin

उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Trisha Double Meaning Remark: DMK नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को एक्ट्रेस तृषा पर ‘डबल मीनिंग’ बयान मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई.

जानकारी के अनुसार उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी उनके चेन्नई स्थित घर से हुई. उनके खिलाफ FIR एक्टर तृषा और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए की गई थी. कल उनकी रैली में भी एक्टर त्रिशा के खिलाफ नारे लगाए गए थे.

क्या है मामला?

उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच संबोधित करने गए थे. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और सरकार की जमकर आलोचनाएं की. इतना ही नहीं एक रैली के दौरान कथित तौर पर तृषा को लेकर अभद्र टिप्पणी मामले में उनकी काफी आलोचना हुई थी. इसी मामले में उदयनिधि स्टालिन को डिटेन कर लिया गया है.

6 धाराओं में दर्ज हुआ मामला

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस ने 6 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है. हालांकि, उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें आज सुनवाई भी होनी है.

ये भी पढ़ेंः ब‍िहार के बांकीपुर में न‍ीतीश कुमार और लालू यादव की जमानत जब्‍त, कितने वोट मिले?

टीवीके नेता ने बताया अश्लील बयान

टीवीके नेता अधव अर्जुन ने भी उदयनिधि के बयान को अश्लील बताते हुए महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि डीएमके नेता अपनी अश्लील भाषा और डबल मीनिंग भाषणों से अन्नादुरई के आंदोलन को और उनकी प्रतिष्ठा को नष्ट कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें