क्रिकेट मैच में काल बनीं मधुमक्खियां, ब्रेक के दौरान कर दिया हमला, अंपायर की मौत

Unnao Cricket Match Bee Attack: अंपायर मानिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना मोहल्ले के रहने वाले थे, जो कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) में काफी लंबे समय से अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
Unnao cricket match bee attack

उन्नाव क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंपायर की मौत

Unnao Cricket Match Bee Attack: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला बोल दिया. इस हमले में मधुमक्खियों के काटने से क्रिकेट मैच में एंपायरिंग कर रहे युवक की मौत हो गई. मृतक अंपायर मानिक गुप्ता कानपुर के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े रहे हैं.

यह हादसा उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगाघाट नगर पालिका परिषद के सप्रू क्रिकेट मैदान का है. जहां बुधवार को YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच मैच हो रहा था. पहली पारी मैच खेल चुकी थी. जब दूसरी पारी की बारी आई, तो मैच शुरू करने के कुछ ओवर बाद ही लंच के लिए ब्रेक दे दिया गया. इस दौरान सभी खिलाड़ी और अंपायर बैठकर लंच कर रहे थे, कि अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया.

अंपायर की अस्पताल में मौत

मधुमक्खियों के झुंड को देखते हुए सभी खिलाड़ी और अंपायर जमीन पर लेट गए, लेकिन मधुमक्खियों में अपना हमला जारी रखा. इस दौरान अंपायर मानिक गुप्ता को कई डंक मारे, जिसमें वे घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने अंपायर को कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई. इस हमले में कई खिलाड़ी भी घायल हुए हैं. खिलाड़ियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘पायजामे का नाड़ा खींचना रेप का प्रयास…’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा विवादित फैसला, HC को लगाई फटकार

क्रिकेट जगत में शोक की लहर

अंपायर मानिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना मोहल्ले के रहने वाले थे, जो कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) में काफी लंबे समय से अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मधुमक्खियों के अचानक हमलों से खिलाड़ी और दर्शक सब घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, बाद में मैच को बीच में ही बीच में रोक देना पड़ा. अंपायर मानिक गुप्ता की मौत के बाद से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.

ज़रूर पढ़ें