Vistaar NEWS

‘मैडम, आप गलत कर रही हैं, मेरे 5 लाख फॉलोअर्स हैं…’, महिला ARTO ने जड़ा थप्पड़ तो बोला ड्राइवर, Video

Unnao ARTO video viral

उन्नाव ARTO ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रही हैं. इसके बाद युवक को अपनी गाड़ी में भरकर थाने ले गईं और वह जिस डंपर से आया था, उसे सीज कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार विवाद वाहन चेकिंग को लेकर हुआ था. जांच के दौरान एक गिट्टी से लदे डंपर को प्रतिभा गौतम ने रुकवाया और उसे तौल के लिए धर्म कांटे पर भेज दिया. इस दौरान वहां पर खड़े अन्य ड्राइवरों और डंपर चला रहे ड्राइवर ने विरोध करना शुरू कर दिया. जिसके बाद एआरटीओ की गाड़ी की एक युवक ने चाबी निकालने का प्रयास किया. यह देखकर एआरटीओ अधिकारी ने सीधे थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

चिल्लाता रहा ड्राइवर, ARTO ने दिया पीट

एआरटीओ प्रतिभा गौतम ड्राइवर के रवैये को लेकर गुस्सा गईं और फिल्मी स्टाइल में गाड़ी से उतरकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लेती हैं. ड्राइवरों ने इस घटना का वीडियो भी मोबाइल में रिकार्ड कर लिया. इस दौरान जिस युवक से मारपीट की गई. वह चिल्लाता रहा कि मैडम आप गलत कर रही हैं, लेकिन मैडम ने एक ना सुनी. युवक ने यह भी दावा किया उसके यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. आपको माफी भी मागनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ेंः विशाखापट्टम में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसी दरिंदगी, प्रेमी बना जल्लाद, प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाला, फिर खुद पहुंचा थाने

ARTO ने दी सफाई

इसके बाद युवक ने यह भी आरोप लगाया कि जिस गाड़ी में बैठाया गया उस गाड़ी का नंबर प्लेट भी सही नहीं है और गाड़ी के अंदर प्राइवेट आदमी बैठा है. वहीं इस मामले को लेकर एआरटीओ ने सफाई देते हुए कहा कि नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिसके बाद हस्तक्षेप करना पड़ा. फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Exit mobile version