विशाखापट्टम में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसी दरिंदगी, प्रेमी बना जल्लाद, प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाला, फिर खुद पहुंचा थाने

Visakhapatnam Crime: हत्या करने के बाद रवींद्र ने खुद ही थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.
vishakhapattnam man cut women body into pieces

प्रेमी को प्रेमिका की चाकू मारकर कर दी हत्या

Crime News: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार करने वाली है. यहां इंडियन नेवी के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया. ताकि पुलिस को किसी प्रकार का शक ना हो और वह बच जाए. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विशाखापट्टनम की इस घटना ने एक बार फिर श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी.

जानकारी के अनुसार, आरोपी हत्यारा रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है, जो इंडियन नेवी में नौकरी करता है. वर्तमान में वह विशाखापट्टनम के गाजुवाका (एलवी नगर) में रहता था. रवींद्र का मोनिका (29 साल) से अवैध संबंध था. मोनिका विशाखापत्तनम की ही रहने वाली है. दोनों के बीच संबंध होने की वजह से मिलते-जुलते रहते थे.

शव के किए कई टुकड़े

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवींद्र की पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके चली गई. इस दौरान घर पर रवींद्र अकेला हो गया. अकेले का मौका पाकर उसने अपनी प्रेमिका को घर पर बुला लिया. कई घंटो तक दोनों घर के अंदर ही रहे. लेकिन इस दौरान किसी बात को लेकर दोनो के बीच कहासुनी हो गई और रवींद्र ने मोनिका को चाकू मार दिया. जब मोनिका की मौत हो गई, तो उसके शव को घर के अंदर ही कई टुकड़ों में काट दिया. कुछ हिस्सों को घर के बाहर फेंककर ठिकाने लगा दिया तो कुछ भाग फ्रिज पर छिपा दिया.

ये भी पढ़ेंः बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

कैसे हुआ खुलासा?

हत्या करने के बाद रवींद्र ने खुद ही थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस को अभी मोनिका का सिर नहीं मिल पाया है. सिर की तलाश करने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई है. फिलहाल पुलिस अब यह जांच करने में जुटी है कि किन वजहों से यह हत्या की गई.

ज़रूर पढ़ें