सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का UP कनेक्शन! हत्यारों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया, उसे OLA पर बेचने के लिए डाला

चुनाव परिणामों के 2 दिन बाद ही 6 मई को देर रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या को दो बाइक और एक कार सवार बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था.
Suvendu Adhikari's PA Chandranath Rath (File Photo)

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ(File Photo)

Shubendu Adhikari’s PA Murder Connection: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है. चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एसआईटी टीम को यूपी से एक अहम सुराग हाथ मिला है.

हत्या में इस्तेमाल कार OLA पर बेचने के लिए डाली

दरअसल सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनथ रथ की हत्या में जिस कार का इस्तेमाल किया गया है, उसे बाद में ओला(OLA) पर बेचने के लिए डाला गया था. इस कार को खरीदने के लिए ऑनलाइन चार लोगों ने पूछताछ की थी. इन चार लोगों में एक शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. हालांकि कार सिलिगुड़ी के रहने वाले जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड है.

SIT ने क्वेरी करने वाले शख्स से की पूछताछ

वहीं जानकारी मिलते ही हत्या की जांच करने वाली एसआईटी ने कार खरीदने के लिए क्वेरी करने वाले यूपी के शख्स से पूछताछ की. हालांकि गहनता से पूछताछ के बावजूद भी अभी तक कोई ऐसी बात सामने निकलकर सामने नहीं आई है, जिससे ये पता चल सके कि चंद्रनाथ रथ की हत्या मे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शख्स हत्या की साजिश में सम्मिलित था. हालांकि वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार खरीदने की पूछताछ के बाद एसआईटी की टीम लगातार नजर बनाए हुए है.

चुनाव रिजल्ट के 2 दिन बाद हाई प्रोफाइल हत्या

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनावों का परिणाम 4 मई को घोषित हुए थे. चुनाव परिणामों के 2 दिन बाद ही 6 मई को देर रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या को दो बाइक और एक कार सवार बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को 8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों का टारगेट सुवेंदु अधिकारी के पीए थे या फिर खुद सुवेंदु अधिकारी को टारगेट किया गया था.

ये भी पढ़ें: UP News: लापरवाही पर ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 5 डॉक्टर बर्खास्त; CMO समेत 16 के खिलाफ जांच के आदेश

ज़रूर पढ़ें