इधर घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा, उधर पोल पर लाइनमैन! बारात निकलने से पहले छा गया अंधेरा, बिजनौर में बिजली विभाग का गजब कारनामा

UP News: उत्त प्रदेश के बिजनौर जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां जिस समय दूल्हे की बारात निकलने वाली थी, उसी समय लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर शादी वाले घर की बिजली काट दी. जानें क्या है पूरा मामला-
bijnor_dula_news

बिजनौर का अजब-गजब मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक शादी के वाले घर में उस वक्त अंधेरा छा गया, जब दूल्हे राजा घोड़ी पर चढ़ने को तैयार थे और बारात निकलने ही वाली थी. दूल्हे का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. बिजली विभाग की ओर से कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और सीधे बिजली काट दी गई. इस वजह से उनके पूरे परिवार को रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा.

इधर घोड़ी चढ़ा दूल्हा उधर पोल पर लाइटमैन

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर स्थित डायमंड कॉलोनी (डायमंड सिटी कॉलोनी) का है. यहां 19 फरवरी की शाम को दूल्हे राजा शुभम चौहान की बारात नजीबाबाद के लिए निकलने वाली थी. घर में डीजे बज रहा था, लाइटिंग और सजावट चमक रही थी, मेहमान जश्न मना रहे थे और अचानक से बिजली विभाग का एक लाइनमैन पहुंचा और बिना किसी को कोई जानकारी दिए पोल पर चढ़कर घर का बिजली कनेक्शन काट दिया.

घर से निकलने वाली थी बारात

जानकारी के मुताबिक बारात की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, लेकिन उससे पहले ही बिजली कनेक्शन काट दिया गया. इस पूरे मामले को लेकर शुभम चौहान ने जानकारी दी कि उनका बिल जमा है. मीटर लगा हुआ है. वहीं, बिजली काटने से पहले न तो उन्हें कोई जानकारी और नोटिस दिया गया और उन्हें न ही एक दिन की मोहलत दी गई. इस वजह से दूल्हा और परिवार को रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.

ये भी पढ़ें- बैंक लॉकर से चोरी हो जाए सोना तो कौन भरेगा नुकसान? जानें पूरी डिटेल

अधिकारियों तक पहुंचा मामला

यह पूरा मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है. इसे लेकर अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने कहा कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं था, लेकिन पूरी जांच की जाएगी. अगर लापरवाही या दोष साबित हुआ, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

ज़रूर पढ़ें