UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब-कब होगा एग्जाम

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32 हजार 679 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी. भर्ती बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा तीन दिनों में करवाई जाएगी.
File Photo

File Photo

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल की भर्ती की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एग्जाम को 3 दिनों में करवाया जाएगा. हर दिन में दो पालियों में परीक्षा करवाई जाएगी.

इन तारीखों को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32 हजार 679 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी. भर्ती बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा तीन दिनों में करवाई जाएगी. ये परीक्षाएं 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित करवाई जाएंगी. हर दिन दो पालियों में एग्जाम होगा.

इन जगहों पर की जाएगी तैनाती

कॉन्स्टेबल के 32 हजार 679 पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित होने के बाद अलग-अलग विभागों में अभ्यर्थियों को तैनात किया जाएगा.

कांस्टेबल नागरिक- 10469 पद
कांस्टेबल पाएसी- 15131 पद
कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल- 1341 पद
कांस्टबल महिला बटालिय- 2282 पद
कांस्टेबल घुड़सवार – 71 पद
जेल वार्डर (पुरुष)- 3279 पद

पे बैंड (5200-20200) के तहत मिलेगी सैलरी

इसमें भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी शामिल है. भर्ती में सिलेक्शन के बाद लेवल-3 (पे बैंड: 5200-20200) के तहत 21 हजार 700 से 69100 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी.

लंबे समय से युवा कर रहे थे इंतजार

भर्ती बोर्ड ने वैकेंसी को लेकर 4 महीने पहले ही लिखित परीक्षा को लेकर सूचना दी थी. जिसके बाद से ही अभ्यर्थी भर्ती की परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. अब जब एग्जाम की तारीखों का ऐलान तेज हो गया है तो युवा अपनी तैयारी तेज कर देंगे.

ये भी पढे़ं: ‘कृषि और डेयरी क्षेत्र को संरक्षित किया गया है…’, India-US Trade Deal पर सरकार का बड़ा बयान

ज़रूर पढ़ें