उत्तर प्रदेश: कौशांबी में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सपा नेता ने उतारी ‘जय भीम’ ल‍िखी टोपी, अब उठे सवाल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में मनाई गई आंबेडकर जयंती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके सपा नेता अपने सिर से जय भीम लिखी हुई वीड‍ियो उतारते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि सपा से इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
वीड‍ियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

वीड‍ियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

UP Politics: देश ने बीते 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई. इसको लेकर देशभर के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके साथ ही कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली गई. इस बीच कौशांबी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे सांसद पुष्पेंद्र सरोज टोपी उतारते नजर आ रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद से ही कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं.

इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे सांसद पुष्पेंद्र सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीड‍ियो में दिखाई दे रहा है कि बाबा साहेब की जयंती के मौके पर उन्हें जय भीम लिखी हुई नीली टोपी पहनाई जाती है. जैसे ही उनकी नजर टोपी पर जाती है, वह पहले तो अपनी टोपी उतारते हैं और बाद में बेटे की टोपी भी उतरवा देते हैं.

लोग सपा से पूछ रहे सवाल

सपा नेता के इस व्यवहार पर हर कोई सवाल खड़े कर रहा है. कुछ लोग इसे बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अनादर मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सियासी रणनीति और वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं.

पूरी घटना को लेकर अब तक समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. यही वजह है कि लोग पीडीए की राजनीति पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सियासी बहस तेज हो गई है.  

बीजेपी का जलजला हमेशा नहीं रहेगा- इंद्रजीत सरोज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि इस तरह का जलजला हमेशा नहीं रहने वाला है. उन्‍होंने कहा कि जो पैदा हुआ है, उसे मरना ही होगा. चाहे कोई भी हो, जो आया है. वह जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि अब बीजेपी में भी पुराने जैसे लोग नहीं रहे हैं. सत्ता में आने के बाद सबसे बदला लिया जाएगा. किसी को भी छोड़ा  नहीं जाएगा. बहरहाल उनके वायरल वीड‍ियो पर ना तो उनकी तरफ से कोई बयान सामने आया है. ना ही पार्टी ने कोई सफाई दी है. 

ये भी पढ़ें: ब‍िहार में कब होगा EBC का इंतजार खत्म? 36% आबादी के बाद भी नहीं बन सका सीएम

ज़रूर पढ़ें