‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP-कांग्रेस में ठनी, राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

Uttarakhand politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राहुल के बयान के बाद बाद अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी ने कराया हवन

राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी ने कराया हवन

Uttarakhand politics: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद शुद्ध‍िकरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर आरोप लगाया था कि‍ दल‍ित नेताओं का अपमान किया जा रहा है. अब इस मामले में बीजेपी ने भी पलटवार किया है. यही वजह है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव देखने को मिल रहा है.

विवाद के बीच बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंगलवार को देहरादून में राहुल गांधी के लिए ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ कराया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता इस मामले को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. जो उनकी मानस‍िकता को द‍िखाता है.

इस बीच बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के लिए कराया गया ‘बुद्धि शुद्धि’ यज्ञ विवाद को और हवा दे रहा है. हल्द्वानी का यह मामला अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन का विवाद नहीं रह गया है, बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच वैचारिक और राजनीतिक संघर्ष का नया मुद्दा बन चुका है.

क्‍या है पूरा व‍िवाद?

यह पूरा विवाद 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली के बाद शुरू हुआ था. यहां एक जनसभा को संबोध‍ित करने के बाद इसके कुछ दिन बाद 11 अगस्त को मैदान में कथित तौर पर साफ-सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किया गया. कांग्रेस ने इसे खड़गे और दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए.

राहुल ने बीजेपी पर साधा था न‍िशाना

राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कथित शुद्धिकरण की घटना को जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धार्मिक कार्यक्रम को जातिगत रंग देकर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

ये भी पढ़ें:UP में राहुल-अखिलेश साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव! सपा से पहले से ज्‍यादा सीटें लेने पर रहेगा फोकस

ज़रूर पढ़ें