वंदे मातरम विवाद पर सियासी घमासान! बंकिम चंद्र के वंशजों का सोनिया गांधी को खुला पत्र, कर दी ये मांग

Vande Mataram controversy: वंदे मातरम को लेकर 15 अगस्‍त को शुरू हुआ सियासी घमासान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. पूरे मामले में अब बंकिम चंद्र के वंशजों की एंट्री भी हो चुकी है.
सौमित्र चटर्जी ने की माफी की मांग

सौमित्र चटर्जी ने की माफी की मांग

Vande Mataram Controversy: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो चला है. अब इस पूरे मामले में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय के वंशजों की भी एंट्री हो चुकी है. मामले में पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक सौमित्र चटर्जी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. अपने इस पत्र में उन्‍होंने कथित तौर पर हुई घटना पर बिना शर्त माफी मांगने की अपील की है.

चटर्जी ने अपने पत्र में कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय गीत को लेकर पैदा हुआ विवाद उन्हें बेहद दुखी करता है. उनका कहना है कि ‘वंदे मातरम’ किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी विरासत है.

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल समेत देश के लोगों की भावनाओं से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व से आत्ममंथन करने की मांग की है.

कब हुई पूरे मामले की शुरुआत?

विवाद की शुरुआत 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण गायन को रोकने की कोशिश की गई. सोनिया गांधी के इशारों को इसी संदर्भ में देखा गया. बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय गीत के प्रति असम्मान बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा है.

कांग्रेस ने किया आरोपों का खंडन

कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि सोनिया गांधी का ध्यान गीत को रोकने पर नहीं था. बल्कि वह लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराने की बात कर रही थीं. इस सफाई के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है.

मामले में अब और राजनीतिक रंग पकड़ लिया है. बीजेपी नेता लगातार कांग्रेस से स्पष्टीकरण और माफी की मांग कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश बता रही है.

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु: विजय सरकार का विधायकों को खास तोहफा, सरकारी कार के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी

ज़रूर पढ़ें