Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का खौलता स्टील गिरा, 8 मजदूरों की हुई मौत
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा
Visakhapatnam Steel Plant Accisdent: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड में सोमवार (8 जून) को पिघला हुआ स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत गई. इनमें पांच स्थायी और तीन संविदा कर्मचारी शामिल हैं. हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है.
आंध्र प्रदेश | विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में 1600 डिग्री तापमान पर पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) मजदूरों के ऊपर गिरा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल, यह हादसा तब हुआ जब क्रेन एक बड़े बकेट में पिघला लोहा लेकर दूसरे स्थान पर ले जा रही थी#VisakhapatnamSteelPlant | Industrial… pic.twitter.com/H1mVQA2hLS
— Vistaar News (@VistaarNews) June 9, 2026
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक RINL प्लांट में क्रेन की सहायता से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ स्टील एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा था. इस पिघले हुए स्टील का तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है, जो कि आग की तरह धधकता हुआ था. संतुलन बिगड़ जाने से गिर गया. मौके पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया. आठ मजदूरों की मौत हो गई.
Saddened by the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying that the injured recover at the earliest. The local authorities are providing all possible assistance to those affected.
— PMO India (@PMOIndia) June 8, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF…
हादसे के बाद प्लांट में लगी आग
पिघला हुआ स्टील गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद प्लांट में आग लग गई. जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ? सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक हुई है या नहीं?
ये भी पढ़ें: Ujjwala Yojana New Rules: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, उज्ज्वला योजना में किया बड़ा बदलाव, अब 4 LPG सिलेंडर मिलेंगे
2-2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्टील प्लांट हादसे से दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. इसके साथ ही पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.