Ujjwala Yojana New Rules: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, उज्ज्वला योजना में किया बड़ा बदलाव, अब 4 LPG सिलेंडर मिलेंगे

Ujjwala Yojana New Rules: उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी. उस समय हितग्राहियों को साल भर में 12 सिलेंडर रियायती कीमत पर दिए जाते थे. हर महीने एक सिलेंडर दिए जाते थे. इसका उद्देश्य वंचित परिवारों को खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन मुहैया कराना है.
LPG Cylinders

एलपीजी गैस सिलेंडर

Ujjwala Yojana New Rules: उज्ज्वला योजना के तहत अब तक लाभार्थियों को साल भर में 9 गैस सिलेंडर मिलते हैं. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इनकी संख्या को 4 कर दिया है. इस कदम से योजना के हितग्राहियों को तीन दिन में दूसरा झटका लगा है. इससे पहले डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया था. इस निर्णय पर अधिकारियों को कहना है कि ये वित्तीय सहायता को वास्तविक तौर पर घरेलू खपत के स्तर के अनुरूप में बनाता है.

300 रुपये का DBT मिलता रहेगा

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के हितग्राहियों को पहले की तरह प्रति सिलेंडर 300 रुपये की राशि मिलती रहेगी. इसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत लाभार्थियों के खातों में भेजा जाएगा.

12 से 4 पहुंची सिलेंडर की संख्या

उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी. उस समय हितग्राहियों को साल भर में 12 सिलेंडर रियायती कीमत पर दिए जाते थे. हर महीने एक सिलेंडर दिए जाते थे. इसका उद्देश्य वंचित परिवारों को खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन मुहैया कराना है. इसके तहत 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर दिया जाता है. इसके बाद सिलेंडरों की संख्या को 9 कर दिया गया. अब इनकी संख्या 4 हो गई है.

ये भी पढ़ें: New Rules Change June 1: UPI से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

हितग्राहियों को कितने रुपये में सिलेंडर मिल रहा?

दो दिन पहले यानी 7 जून 2026 को 29 रुपये बढ़ने के बाद कीमतों में वृद्धि हुई है. इससे दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है. उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को 300 रुपये सब्सिडी मिलती है. अब चार रियायती सिलेंडरों की कीमत 642 रुपये पहुंच गई है.

ज़रूर पढ़ें