‘अब TMC का दिया बुझने वाला…’, पश्‍च‍िम बंगाल में पीएम मोदी बोले- अब बदलाव का समय

West Bengal Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में एक जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा कि अब बंगाल से टीएमसी का द‍िया बुझने वाला है. अब बदलाव का समय आ चुका है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

West Bengal Assembly Election: पश्‍च‍िम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने अंतिम चरण है. यहां 29 अप्रैल को वोट‍िंग होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं, इसके साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. बंगाल के दमदम में आयोज‍ित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है, जब टीएमसी का दिया बंगाल में बुझने वाला है.  

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा कि बंगाल में पहले चरण का मतदान हुआ है. बहुत ही जबरदस्त मतदान हुआ है. देश आजाद होने के बाद, देश ने कभी ऐसा नहीं देखा, जो इस बार बंगाल के लोगों ने करके दिखाया है. हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है.

आगे कहा कि आज बंगाल के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी तक भयमुक्त होकर भाजपा के साथ हैं. आज बंगाल के टैक्सी वालों से लेकर रिक्शा चलाने वाले तक भयमुक्त होकर भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं. आज नाव चलाने वाले हो, या नाम कमाने वाले, हर कोई खुलेआम परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार हैं.

TMC ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया-PM

पीएम मोदी ने कहा कि  पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया है.ऐसा कोई काम नहीं, जहां TMC का करप्शन नहीं. इसलिए बंगाल की जनता कह रही है कि भर्ती घोटाला चोलबे ना.चिटफंड घोटाला चोलबे ना.कोयला खनन घोटाला चोलबे ना.बालू खनन घोटाला चोलबे ना.गरीबों के राशन की लूट चोलबे ना.तस्करों को छूट चोलबे ना. कटमनी चोलबे ना, कमीशन चोलबे ना.

मह‍िला आरक्षण पर भी पीएम ने टीएमसी को घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का विश्वास है कि बेटी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा.इसलिए हम हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि बंगाल की हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने.लेकिन आपने देखा कि कुछ दिन पहले देश की संसद में TMC और उसके साथियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया. देश चाहता है कि राजनीति में बेटियों की भागीदारी बढ़े.लेकिन TMC नहीं चाहती.भाजपा चाहती है कि देश की नारी शक्ति सशक्त हो, लेकिन TMC इसके विरोध में खड़ी हो गई है.

अब हालात को बदलना होगा-पीएम मोदी

जनसभा को संबोध‍ित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां जादवपुर में भी सिंडिकेट ने विकास को अपना बंधक बनाया हुआ है. यहां बालू, ईंट और सीमेंट की सप्लाई पर किसका कब्जा है, ये किसी से नहीं छिपा. बीते वर्षों में अवैध निर्माण के मामले कई गुना बढ़ गए हैं. जो लोग खुद को जादवपुर का शुभचिंतक कहते हैं, वो जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं. अगर कोई अपनी जमीन पर घर बनाने की कोशिश करे, तो उन्हें सिंडिकेट वालों को protection money देनी पड़ती है.ऐसे हालात को हमें बदलना ही होगा.

उन्‍होंने आगे कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया भर में सम्मान से लिया जाता था,इस कैंपस की नींव ही राष्ट्रवाद पर रखी गई थी.लेकिन आज यहां की स्थिति देखिए, कैंपस के अंदर धमकियां दी जा रही हैं, दीवारों पर देशविरोधी बातें लिखी जा रही हैं और छात्र अपनी पढ़ाई के बजाय, सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने थामा बीजेपी का दामन, अध्यक्ष नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई, राज्यसभा में AAP को तगड़ा झटका

ज़रूर पढ़ें