बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, सीएम पद को लेकर 48 घंटे में हो सकता है ऐलान
बंगाल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम
West Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. राज्य में बीजेपी को बहुमत मिला है. कुल मिलाकर बीजेपी की 15 सालों की मेहनत सफल हो गई है.लंबे समय से सत्ता में रही टीएमसी को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है और पहली बार सरकार बनाने जा रही है. कोलकाता में मुख्यमंत्री पद की शपथ का कार्यक्रम 9 मई को आयोजित किया जाएगा.
चुनाव नतीजों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है. यहां 200 से ज्यादा सीटों के साथ पार्टी ने बंगाल की राजनीति की दिशा ही बदल दी है. अब सबके मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि बंगाल में बीजेपी किसे अपना मुख्यमंत्री बनाती है. हालांकि इसका फैसला बीजेपी जल्द ही कर सकती है.
अटकलें ऐसी भी हैं कि अगले 48 घंटों में विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. इसके बाद आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है. अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. मतलब साफ है कि जो भी फैसला होगा खुद शाह ही उसका ऐलान करेंगे.
कौन-कौन है सीएम पद का दावेदार?
मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं. इनमें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, समिक भट्टाचार्य के अलावा महिला सीएम विकल्प पर भी विचार कर रही है. बीजेपी पहली बार महिला मुख्यमंत्री कार्ड भी खेल सकती है. हालांकि यह अभी तय नहीं है. अंतिम फैसला बीजेपी बैठक के बाद ही लेगी.
कई जिलों में नहीं खुला टीएमसी का खाता
इस चुनाव में टीएमसी का लंबे समय का किला ढह गया. बीजेपी ने संगठन और रणनीति के दम पर सत्ता हासिल की है. इसके साथ ही प्रदेश में नई सरकार के बनने के बाद नई तरह से काम किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल के 23 में से 9 जिलों में तृणमूल कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है. इन इलाकों की सभी 68 सीटें BJP ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा भी कई ऐसे परंपरागत किले भी कांग्रेस ढह चुके हैं, जिनकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी.
ये भी पढ़ें: Bengal BJP CM Face: बंगाल में बीजेपी का सीएम फेस कौन? सुवेंदु अधिकारी समेत रेस में ये नाम