बंगाल में जिन सीटों पर SIR के तहत कटे नाम वहां कैसा रहा रिजल्‍ट? बीजेपी को कैसे लगा झटका

SIR Hits BJP: पश्‍च‍िम बंगाल में जिन सीटों पर एसआईआर के तक नाम हटाए गए थे. उन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है, ऐसी 20 सीटों में से 13 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है. 
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

Bengal Election SIR Impact: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधती रही हैं. इस मामले को लेकर वह खुद सुप्रीम कोर्ट तक गई. चुनावी हार के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में भी ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर 90 लाख से ज्यादा वोट काट द‍िए. इसकी वजह से उनकी पार्टी चुनाव हार गई. जबकि हकीकत कुछ और है. 

चुनाव नतीजों में सामने आया कि जिन इलाकों से 90 लाख से ज्यादा वोट काटे गए. वहां भारतीय जनता पार्टी को खासा नुकसान हुआ है. जबकि टीएमसी का प्रदर्शन यहां काफी शानदार रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों ने अनुसार 20 सीटों 90 लाख नाम काटे गए थे. चुनावी नतीजों में इन 20 सीटों में से टीएमसी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है. मतलब साफ है कि इतनी बड़ी संख्या में वोट काटे जाने के बाद भी टीएमसी को यहां फायदा ही हुआ है.

इसका मतलब क्या निकाला जा रहा है?

चुनाव नतीजों से सामने आए इस ट्रेंड से कई बड़े संकेत निकलते हैं. इसका पहला और साफ संकेत है क‍ि टीएमसी को एसआईआर में नाम कटने से कोई खास नुकान नहीं हुआ है और न ही पूरे क्षेत्र पर एक जैसा असर हुआ है. मतलब साफ है कि टीएमसी का कोर वोटबैंक आज भी उसके ही साथ है.

दूसरी तरफ बड़ा असर भी दिखा

हालांकि टॉप 20 सीटों में TMC ने अच्छा किया, लेकिन जिन सीटों पर बहुत ज्यादा 15–25 हजार नाम हटाए गए हैं. वहां भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिला है. बड़े पैमाने पर डिलीशन वाली सीटों में चुनावी परिणाम प्रभावित हुए.

ममता बनर्जी ने लगाया सीट चोरी का आरोप

चुनाव नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी और वे चुनाव हारी नहीं बल्कि हराया गया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर यह पूरा काम किया है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनकी 100 ज्यादा सीटों को बीजेपी ने चुराया है. इसके लिए चुनाव के दौरान ही 9० लाख से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट द‍िए गए.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं…’, बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी- मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई

ज़रूर पढ़ें