देवरिया पहुंचे अर्जुन मुंडा, लव-कुश तीरंदाजी एकेडमी का किया उद्धघाटन

एकेडमी का उद्धाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है.
arjun munda

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली गांव में लव-कुश तीरंदाजी एकेडमी का उद्घाटन हुआ. एकेडमी का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. इस मौके पर पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी (तीरंदाजी संघ अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) भी मौजूद रहे.

इस कैंपस में बच्चों को शिक्षा और तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य है कि अच्छा प्रशिक्षण लेकर विश्व स्तर पर बच्चे तीरंदाजी में अपने जिले और देश का नाम रोशन करें.

एकेडमी का उद्धाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए यह स्कूल बनाया गया है. अर्जुन मुंडा ने पूर्व आईएएस व यूपी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं और ऐसी चीजों को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

बता दें कि इस एकेडमी के संस्थापक संजीव सिंह हैं, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार और कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है.

ज़रूर पढ़ें