“इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ियां संजोकर रखेंगी”, PM Modi ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हॉकी टीम को दी बधाई

हॉकी टीम के जज्बे को देख कर अब कहा जा सकता है कि इंडियन हॉकी के सुनहरे दिन अब फिर से लौट आएंगे. भारतीय हॉकी टीम ने इस बार पूरे पेरिस ओलंपिक में जो खेल दिखाया, वो गजब का रहा है. 
PM Modi

PM Modi

PM Modi: पीएम मोदी ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां संजोकर रखेंगी.” प्रधानमंत्री ने लिखा, “भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है. यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है.” पीएम मोदी ने टीम की सराहना करते हुए कहा, “उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने बहुत धैर्य और आकर्षक खेल दिखाया. खिलाड़ियों को बधाई.” उन्होंने कहा कि हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है. यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.”

बता दें कि स्पेन को 2-1 से हराकर भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया. पिछले टोक्यो ओलंपिक में भी देश ने हॉकी का कांस्य पदक जीता था. हॉकी टीम के जज्बे को देख कर अब कहा जा सकता है कि इंडियन हॉकी के सुनहरे दिन अब फिर से लौट आएंगे. भारतीय हॉकी टीम ने इस बार पूरे पेरिस ओलंपिक में जो खेल दिखाया, वो गजब का रहा है.

शाबाश! भारतीय हॉकी टीम- राष्ट्रपति मुर्मू

वहीं हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के लिए हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. यह पांच दशकों से अधिक समय के बाद है जब भारत ने लगातार ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है. भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सर्वोच्च प्रशंसा की पात्र है. उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है. इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और लड़ाई की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी. शाबाश, भारतीय हॉकी टीम.

यह भी पढ़ें: हारमोनियम बजाने से लेकर ओलंपिक में मेडल लाने तक… बेहद दिलचस्प है हरमनप्रीत सिंह की कहानी, इस बार भी हॉकी स्टिक से लगाई आग

आपने तिरंगे का गौरव बढ़ाया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।.आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा. आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है.

राजनाथ सिंह बोले-हमें टीम पर गर्व है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ” पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. उनकी उल्लेखनीय टीम वर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार परिणाम दिए हैं. हमें टीम पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”

 

ज़रूर पढ़ें