Jharkhand: इंडिया गठबंधन की रांची रैली में बवाल, आपस में भिड़े राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चलीं कुर्सियां

जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित 14 राजनीतिक दलों के नेता विपक्षी इंडिया ब्लॉक के 'उलगुलान न्याय' रैली में भाग लेने के लिए तैयार थे.
रांची रैली में बवाल

रांची रैली में बवाल

Jharkhand: रांची में INDIA गठबंधन की रैली में रविवार को जमकर बवाल हुआ. दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई की. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर कुर्सी फेंके. इस महारैली में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद के लालू प्रसाद, एनसी के फारूक अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव और जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित 14 राजनीतिक दलों के नेता विपक्षी इंडिया ब्लॉक के ‘उलगुलान न्याय’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. हालांकि, रैली से ठीक पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की तबीयत खराब हो गई. इस वजह से वो रांची की रैली में शामिल नहीं हो पाए.

राजद कार्यकर्ताओं से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत!

खबरों के मुताबिक, राजद केे कार्यकर्ताओं की चतरा से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़ंत हुई. इस भिड़ंत मेें केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया. उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे. उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की. जानबूझकर हमला किया गया. जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे.

जेल में केजरीवाल को मारने की हो रही है साजिश: सुनीता केजरीवाल

बता दें कि झारखंड के रांची में आज इंडिया ब्लॉक की रैली का आयोजन किया गया है, जहां गठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची पहुंच गए हैं. सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है.

ज़रूर पढ़ें