देश के इन कोनों में अभी भी है ‘विंटर’ जैसा माहौल, गर्मियों में घूमने के लिए ये हैं 4 परफेक्ट ‘कूल’ डेस्टिनेशन
गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
Cool Destinations To Explore: इन दिनों देशभर में तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से धूप तेज हो रही है और गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. गर्मियों का यही वह सीजन होता है, जब बच्चों और माता-पिता दोनों की छुट्टियां रहती हैं और वे गर्मी के मौसम का आनंद लेने के लिए किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं. लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते फिलहाल लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ठंडी और पहाड़ी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप ठंडी हवाओं, शांत वातावरण और हरे-भरे पेड़-पौधों का आनंद ले सकेंगे. इन स्थानों पर एक बार जाने के बाद आप हर गर्मियों में यादगार लम्हें बिताने के लिए यहां बार-बार आना चाहेंगे.
उत्तर भारत के प्रमुख हिल स्टेशन
गर्मी से बचने के लिए मनाली और शिमला सबसे अच्छे ऑप्शन हैं. मनाली में तापमान कम रहता है और बर्फ के पहाड़ सुकून देते हैं, वहीं शिमला अपनी मॉल रोड, जाखू मंदिर और टॉय ट्रेन की सवारी के लिए मशहूर है.
दक्षिण भारत की ठंडक
अगर आप दक्षिण भारत की ओर जाना चाहें, तो मुन्नार और ऊटी बेहतरीन जगहें हैं. मुन्नार अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है, जबकि ऊटी अपनी झीलों और खूबसूरत नज़ारों के कारण ‘हिल स्टेशनों की रानी’ कही जाती है.
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन
राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू सबसे पास और बढ़िया जगह है. यहां की नक्की झील और सनसेट पॉइंट पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं, क्योंकि यहां का मौसम बाकी राज्य की तुलना में काफी ठंडा होता है.
ये भी पढ़ें-सावधान! धूप में निकलने से पहले जान लें लू के ये इशारे, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
दिल्ली के पास की जगहें
दिल्ली की तपती गर्मी से बचने के लिए आप मसूरी, नैनीताल या ऋषिकेश जा सकते हैं. मसूरी की ठंडी हवाएं और नैनीताल की झीलें गर्मी दूर करने और शांति पाने के लिए एकदम सही हैं.