सावधान! धूप में निकलने से पहले जान लें लू के ये इशारे, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

Heatstroke symptoms: जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, तो सबसे पहले सिर में भारीपन या तेज धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है. इसके साथ ही चक्कर आने लगते हैं, जो इस बात का संकेत है कि गर्मी का असर अब दिमाग पर पड़ रहा है.
summer tips

लू से कैसे बचें

Heatstroke symptoms: तेज गर्मी और बढ़ते पारे के साथ लू (Heatstroke) का खतरा भी बढ़ जाता है. यह स्थिति सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती है, इसलिए इसके संकेतों को समय रहते पहचानना जरूरी है. लू अचानक नहीं लगती शरीर पहले ही कुछ चेतावनी भरे संकेत देने लगता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बाहर काम करने वालों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. अगर हम शरीर के शुरुआती इशारों को समझ लें, तो गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कि लू लगने से पहले हमारा शरीर क्या संकेत देता है.

सिरदर्द और चक्कर आना

जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, तो सबसे पहले सिर में भारीपन या तेज धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है. इसके साथ ही चक्कर आने लगते हैं, जो इस बात का संकेत है कि गर्मी का असर अब दिमाग पर पड़ रहा है.

भारी थकान और कमजोरी

अगर बिना ज्यादा काम किए शरीर में अचानक बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो और हाथ-पैर चलाने में भी दिक्कत आए, तो समझ लें कि आपका शरीर बढ़ती गर्मी को सहन नहीं कर पा रहा है.

पसीने में बदलाव

पसीने का अचानक बहुत ज्यादा आना या बिल्कुल बंद हो जाना, दोनों ही खतरे की घंटी हैं. इसका मतलब है कि शरीर का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम गड़बड़ हो गया है.

मुंह सूखना और तेज प्यास

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर मुंह बार-बार सूखने लगता है. इस संकेत को नजरअंदाज करने से शरीर में पानी की भारी कमी हो सकती है जो लू का मुख्य कारण बनती है.

घबराहट और बेचैनी

गर्मी के कारण अचानक दिल घबराने लगना, बेचैनी होना या किसी काम में मन न लगना भी शुरुआती लक्षण हैं. अक्सर इस स्थिति में इंसान काफी उलझन महसूस करने लगता है.

शरीर का गर्म होना

अगर हाथ लगाने पर शरीर सामान्य से ज्यादा गर्म लगे या हल्का बुखार सा महसूस हो, तो यह संकेत है कि आप लू की चपेट में आने वाले हैं. ऐसे में तुरंत ठंडी जगह पर जाना और आराम करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए ग्रीन या ब्लैक टी…क्या है बेस्ट? जानिए कौन सी चाय है ज्यादा फायदेमंद

गर्मी में लू से कैसे बचें ?

  • कोशिश करें कि जब सूरज की तपिश सबसे ज्यादा हो, यानी दोपहर के समय बाहर न निकलें.
  • गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हमेशा हल्के रंग के और सूती (cotton) कपड़े ही पहनें.
  • जब भी धूप में जाना पड़े तो सिर पर टोपी, दुपट्टा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें.
  • दिन भर थोड़ा-थोड़ा करके खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें ताकि शरीर में नमी बनी रहे.
  • सादे पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें.
  • अगर मजबूरी में धूप में काम करना पड़ रहा है, तो लगातार काम न करें. बीच-बीच में छाया में जाकर आराम करें.

ज़रूर पढ़ें