अमरूद से निखरेगा आपका चेहरा, पिंपल्स और डलनेस दूर करने के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक
Guava Skin Benefits: कई औषधीय गुणों का खजाना माना जाने वाला यह फल आपकी त्वचा की रंगत निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी बेहद असरदार है. चेहरे पर अमरूद का इस्तेमाल करने से आपको कई बेहतरीन स्किन बेनिफिट्स मिल सकते हैं.
घर पर बनाएं अमरूद का फेस पैक
Guava Skin Benefits: अगर आपको भी लगता है कि अमरूद का सेवन केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, तो आप इसके बारे में अभी नहीं जानते हैं . कई औषधीय गुणों का खजाना माना जाने वाला यह फल आपकी त्वचा की रंगत निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी बेहद असरदार है. चेहरे पर अमरूद का इस्तेमाल करने से आपको कई बेहतरीन स्किन बेनिफिट्स मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमरूद से फेस पैक कैसे तैयार किया जाता है और यह आपकी त्वचा के लिए किस तरह से जादू की तरह काम कर सकता है.
अमरूद का फेस पैक कैसे बनाएं?
- इस फेस पैक को बनाने का आसान तरीका यहां दिया गया है.
- सबसे पहले एक अमरूद को अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब एक बाउल में अमरूद का गूदा निकालें और उसमें थोड़ा शहद मिलाएं.
- इसके बाद अमरूद की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे भी बाउल में डाल दें.
- आखिर में इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
अमरूद का फेस पैक कैसे यूज करें?
- जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगा लें.
- चेहरे पर अप्लाई करने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक इंतजार करें, फीस इसके बाद इसे धो लें.
- अगर आप पेस्ट को जल्दी धो देंगे, तो इसका परिणाम आपको नहीं मिलेगा.
- औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को आप एक हफ्ते में दो से तीन बार यूज करें. नियमित रूप से ऐसा करने से आपके चेहरा गलो करने लगेगा.
ये भी पढ़ें-Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
अमरूद का फेस पैक लगाने से क्या फायदे मिलेंगे?
- अपनी त्वचा की चमक (glow) बढ़ाने के लिए यह फेस पैक एक बेहतरीन विकल्प है.
- अगर आप मुंहासों (pimples) से परेशान हैं, तो इसे अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें.
- देखा जाए तो यह फेस पैक आपकी स्किन को हेल्दी रखने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
- लेकिन ध्यान रखें, इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.