Vistaar NEWS

एक ही तेल में बना खाना रोज न खाएं! जानिए क्यों जरूरी है इसे बदलना

OIL

एक ही तेल से बना खाना नही खाना चाहिए

ICMR Report: महंगाई के इस दौर में हर परिवार के लिए घी खरीदना और उससे बने भोजन का नियमित सवन करना आसान नहीं रह गया है, क्योंकि इसका सीधा असर जेब पर पड़ता है. यही वजह है कि लगभग हर घर के किचन में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. भारत के उत्तरी हिस्सों में अधिकांश लोग सरसों के तेल का उपयोग करते हैं, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल अधिक होता है.

कई लोगों का मानना है कि सरसों के तेल में बना भोजन शरीर के लिए फायदेमंद होता है और इसके रेगुलर सेवन से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. लेकिन हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिपोर्ट में इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.

एक ही तेल में बना खान न खाएं

ICMR का कहना है कि किसी भी खाने वाले तेल से खाना बनाया जा सकता है. कोई भी तेल अपने आप में पूरी तरह नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि सभी तेलों के अपने-अपने फायदे होते हैं. ICMR-NIN Dietary Guidelines for Indians (2024) के अनुसार, नियमित रूप से केवल एक ही तेल का उपयोग करने के बजाय समय-समय पर तेल बदलना बेहतर माना जाता है. इससे संतुलित पोषण मिलता है और लाइफस्टाइल में सुधार होता है.

ICMR की सलाह

तिल का तेल

ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, तिल के तेल के सेवन से शरीर को आवश्यक ओमेगा-6 फैटी एसिड मिलता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के लिए लाभदायक माने जाते हैं.

नारियल का तेल

ICMR के अनुसार, नारियल के तेल में MCTs (मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स) पाए जाते हैं. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.

ये भी पढ़ें-मानसून में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल, डॉक्टरों ने बताए जरूरी हेल्थ टिप्स

सरसों का तेल

सरसों का तेल ओलिक एसिड और हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.

पाम ऑयल

पाम ऑयल टोकोट्रिएनॉल्स और विटामिन-ई का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा इसमें कैरोटेनॉइड्स (विटामिन-ए के अग्रदूत) भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं.

Exit mobile version