मानसून में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल, डॉक्टरों ने बताए जरूरी हेल्थ टिप्स

Monsoon child care tips: इस बदलते मौसम में कमजोर इम्युनिटी के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. डॉक्टरों के अनुसार, अगर हम कुछ आसान बातों का ध्यान रखें तो इन सभी बीमारियों से पूरी तरह बच सकते हैं.
Small children

छोटे बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं

Doctors Essential Monsoon Health Guide: बारिश का सुहाना मौसम जहां चारों तरफ हरियाली लाता है, वहीं अपने साथ डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द और पेट का इन्फेक्शन जैसी कई बीमारियां भी लेकर आता है. इस बदलते मौसम में कमजोर इम्युनिटी के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. डॉक्टरों के अनुसार, अगर हम कुछ आसान बातों का ध्यान रखें तो इन सभी बीमारियों से पूरी तरह बच सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चों का ध्यान कैसे रखें, ताकि उन्हें किसी भी बीमारी से बचाया जा सके.

मानसून में बच्चों का रखें खास ध्यान

बरसात के मौसम में बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं. स्कूल या बाहर कहीं भी उन्हें सीधे नल का पानी पीने से बचाना चाहिए. गंदा पानी पीने से दस्त, टाइफाइड और पीलिया जैसी बीमारियों का खतराबढ़ जाता है. इस मौसम में बच्चों को सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा संक्रमण और हैंड-फुट-माउथ डिजीज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

मानसून में खान-पान का रखें ध्यान

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, बरसात में खाने से पहले सभी फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोना चाहिए. बेहतर होगा कि इन्हें नमक मिले पानी से साफ करने के बाद ही इस्तेमाल किया जाए. इस मौसम में कच्ची सब्जियां, सलाद या अधपका भोजन खाने से बचना चाहिए. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों को.

बरसात में पाचन कमजोर हो सकता है

डॉक्टरों का कहना है कि मानसून के दौरान इम्यूनिटी बाकी दिनों की तुलना में थोड़ा धीमा काम करता है. ऐसे में खराब खान या पानी से बैक्टीरिया और वायरस आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इसके कारण गैस्ट्रोएंटेराइटिस, टाइफाइड, दस्त, पीलिया और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है.

मौसमी और हल्का भोजन करें

बरसात के मौसम में ताजी और मौसमी सब्जियां खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. हल्का कम तेल और कम मसाले वाला भोजन पाचन के लिए बेहतर माना जाता है.

ये भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों को रखना है दूर? नोट कर लें आयुष मंत्रालय के ये जरूरी हेल्थ टिप्स

समय पर टीकाकरण जरूरी है

बच्चों को समय पर सभी जरूरी टीके लगवाना बहुत महत्वपूर्ण है. रोटावायरस, टाइफाइड और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मिलने वाले टीके कई गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं. टीकाकरण के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन देना भी उतना ही जरूरी है.

ज़रूर पढ़ें