इंस्टाग्राम पर छाया 80s रेट्रो फोटो ट्रेड, ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी वायरल विन्टेज तस्वीर

ChatGPT Retro Photo Guide: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा 80s रेट्रो फोटो ट्रेड सिर्फ तस्वीरों पर पुराने जमाने का फ़िल्टर लगाने तक सीमित नहीं है. बल्कि ChatGPT की हेल्प से यूजर्स अपनी फोटो को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं.
Instagram 1980s Photo Trend

इंस्टाग्राम पर 1980 के दशक की फोटो का ट्रेंड

ChatGPT Retro Photo Guide: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों 1980’s फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड के चलते यूजर्स अपनी मॉर्डन फोटोज को 80’s के रेट्रो-विन्टेज पोर्ट्रेट में ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर इसकी स्टोरी और पोस्ट शेयर कर रहे हैं. ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड मेंन लोग अपनी फ़ोटोज़ को अपलोड करके प्रॉम्प्ट देते हैं और इसके रिजल्ट में जो फोटो सामने आती है वो बेहद रिएलिस्टिक होती है. ऐसे में आइए जानते हैं ChatGPT से कैसे बनाए वायरल विन्टेज तस्वीर…

क्या है 1980s वायरल रेट्रो ट्रेंड?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा 80s रेट्रो फोटो ट्रेड सिर्फ तस्वीरों पर पुराने जमाने का फ़िल्टर लगाने तक सीमित नहीं है. बल्कि ChatGPT की हेल्प से यूजर्स अपनी फोटो को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं. इसमें लोग अपना पूरा लुक 1980 के दशक के हिसाब से बदल सकते हैं. यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने इन रेट्रो -विन्टेज पोर्ट्रेट को शेयर कर रहे हैं और Add Yours स्टिकर के जरिए अपने दोस्तों को भी इस ट्रेंड में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT से कैसे बनाए 1980s वायरल रेट्रो तस्वीर?

सबसे पहले ChatGPT ऐप खोले और उसमें अपनी साफ दिखने वाली फोटो को अपलोड करें. फोटो को अपलोड कर एक प्रॉम्प्ट लिखे. प्रॉम्प्ट मेंन आप जिस तरह का 80 के दशक का लुक चाहते हैं उसे लिखे, ताकि AI उसी हिसाब से आपकी तस्वीर को एडिट कर सके. इसके बाद आप अपने पसंदीदा कपड़े, हेयरस्टाइल, लाइटिंग और इमेज की डिटेल लिखते हैं. साथ ही प्रॉम्प्ट में यह कमांड दिया जाता है कि, ChatGPT आपके फेस की विशेषताओं और नैच्रल स्किन के कलर को बनाए रखते हुए स्टाइल और आसपास के माहौल में बदलाव करे.

इसके बाद AI आपके फेस के फीचर्स को बरकार रखते हुए बालों को वॉल्यूमिनस बना देता है, कपड़ों को 80 के दशक के फैशन में बदल देता है. साथ ही बैकग्राउंड स्टूडियो लाइटिंग, फिल्म गेन, फीके कलर और एनालॉग फ़ील के साथ आता है. सोशल मीडिया पर इंडियन यूजर्स अक्सर बॉलीवुड 80 के स्टाइल- रंग-बिरंगी साड़ी, शेरवानी या स्टूडियो पोर्ट्रेट का जिक्र करते हैं.

कुछ पॉपुलर प्रॉम्प्ट

  • क्लासिक बॉलीवुड पोर्ट्रेट बनाने के लिए आप ChatGPT को कमांड दे कि इस फोटो को 1980 के दशक के बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट की तरह रिएलिस्टिक बनाए. साथ ही आपके छेरे को न बदले, ताकि फोटो में लगे की आप ही हैं.
  • ओल्ड फैमिली एल्बम के लिए लिखें कि इस फोटो को ऐसा बनाए जैसे 1980 के दशक के मध्य में किसी भारतीय पारिवारिक एल्बम में ली गई हो.
  • वहीं, दूरदर्शन युग की फोटो के लिए लिखें कि वह इस तस्वीर को इस तरह से बनाए जैसे इसे 1980 के दशक के किसी भारतीय टीवी कार्यक्रम के खींचा गया है.

ज़रूर पढ़ें