Ganpati Bappa Special Recipe: गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए घर पर ऐसे बनाएं ‘उकडीचे मोदक’, जानें रेसिपी
Ukadiche Modak Recipe: भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. इसलिए, अगर आप उनके इस खास त्योहार पर घरों में मोदक बनाते हैं या उन्हें अर्पित करते हैं, तो गणेश जी की विशेष कृपा होगी. आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से घर पर ही मोदक बना सकते हैं.
उकडीचे मोदक
Ukadiche Modak Recipe: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा. भक्त जोर-शोर से गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं. हिन्दू धर्म ग्रंथों में यह त्योहार बहुत ही खास और मानव जीवन के लिए कल्याणकारी माना गया है. वहींकई भक्त गणेश जी का उपवास भी रखते हैं, जिससे उनके जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाएं और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त हो सके.
गवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं. इसलिए, अगर आप उनके इस खास त्योहार पर घरों में मोदक बनाते हैं या उन्हें अर्पित करते हैं, तो गणेश जी की विशेष कृपा होगी. आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से घर पर ही मोदक बना सकते हैं.
उकडीचे मोदक बनाने के लिए सामग्री
- घिसा हुआ ताजा नारियल – 2 कप
- घिसा हुआ बारीक गुड़ – 1 कप
- जायफल पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- खसखस- 1 छोटा चम्मच
- घी- 1 छोटा चम्मच
- आउटर कवरिंग के लिए
- चावल का आटा- 1.5 कप
पानी- 1.5 कप - दूध- 2 बड़े चम्मच
- घी- 1 छोटा चम्मच
- चुटकी भर नमक
ये भी पढ़ें-सागर में जहरीली शराब से 10 से अधिक लोगों की मौत, जानिए आखिर कितनी शराब पीना माना जाता है सही?
स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- सबसे पहले एक कड़ाही में थड़ा सा घी गरम करके खसखस को हल्का सा सेक लीजिए.
- अब उसी कड़ाही में कद्दूकस कया हुआ नारियल और गुड़ डालिए, फिर गुड़ के पिघलने तक इसे धीमी आंच पर हिलाते हुए पकाइए.
- अब इलायची और जायफल का पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दीजिए.
- अब एक दूसरे बर्तन में पानी, थोड़ा सा दूध, एक चम्मच घी और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से उबाल लीजिए.
- पानी उबलते ही आंच को धीमा करें, इसमें चावल का आटा डालें और चम्मच से लगातार चलाते हुए मिक्स करें.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और बर्तन को ढककर 2-3 मिनट के लिए भाप में ऐसे ही छोड़ दें.
- अब इस हल्के गरम आटे को एक बड़ी थाली में निकाल लें.
- गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी पड़े बना लीजिए. अब एक लोई को उंगलियों से दबाते हुए किनारों से पतला करें और एक छोटी कटोरी जैसा शेप दे दें.
- अब स्टीमर या इडली बनाने वाले बर्तन में पानी गरम करें और उसकी प्लेट पर थोड़ा सा घी लगा लें.
- सभी मोदक को प्लेट पर थोड़ी दूरी पर रखें और उनके ऊपर हल्का सा पानी छिड़क दें.
- बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर 10से 12 मिनट तक भाप में पकने दें.
- बप्पा के प्रिय गरमा-गरम उकडीचे मोदकबनकर बिल्कुल तैयार हैं.