Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में झटपट बनाएं ये 4 टेस्टी डिश, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

Navratri Vrat Recipes: वहीं शारदीय नवरात्रि के दौरान हर दिन अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर पर ही झटपट तैयार कर सकते हैं. इन डिशेज को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.
Navratri Vrat Recipe

नवरात्रि में बनाएं ये खास डिश

Navratri Vrat Recipes: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. भक्त जोर-शोर से माता रानी के आगमन की तैयारियों में लगे हुए हैं. हर जगह मां दुर्गा की झांकियां तैयार की जा रही हैं. यह वही समय है जब भक्त माता रानी का उपवास रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और उनके सभी नौ रूपों की अगर पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है, तो घर में सुख-शांति बना रहती है और माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

वहीं शारदीय नवरात्रि के दौरान हर दिन अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर पर ही झटपट तैयार कर सकते हैं. इन डिशेज को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

साबूदाना खिचड़ी

    नवरात्रि के व्रत में साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा बनाई जाती है. यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है. इसमें उबले हुए आलू, भुनी हुई मूंगफली और करी पत्ता डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है. यह खाने में हल्की होती है और पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनाए रखती है.

    आलू टिक्की

    आलू टिक्की व्रत के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं, जिसक स्वाद और भी लाजवाब लगता है.

    कुट्टू का हलवा

    व्रत के दौरान कुछ मीठा खाने का मन करे तो कुट्टू का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह चुटकियों में बन जाता है. इसे बनाने के लिए घी, कुट्टू का आटा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है. यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ साथ पेट भरने वाला भी होता है.

    ये भी पढ़ें-Navratri 2026: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 8 काम, नहीं तो मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज!

    समा के चावल का पुलाव

      व्रत में समा के चावल खाए जाते हैं. इनसे आप झटपट टेस्टी पुलाव बना सकते हैं. यह कम घी में भी बन जाता है और बहुत जल्दी तैयार हो जाता है. इसमें आप लू, टमाटर, लौकी और हरी मिर्च डालकर इसे और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनी सकते हैं.

      ज़रूर पढ़ें