Navratri Vrat Food: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जानें सही खानपान के नियम
नवरात्रि में क्या खाएं क्या नहीं जानिए
Fasting Food Rules: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं. देशभर में जश्न का माहौल है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि व्रत में क्य खाना चाहिए और क्या नहीं. आइए जानते हैं व्रत के खानपान से जुड़े जरूरी नियम.
दिन की शुरुआत इन चीजों के सेवन से करें
व्रत में दिन की शुरुआत फल और दूध से कर सकते हैं. सेब, केला, पपीता, संतरा, अनार, अमरूद और नारियल जैसे फल खाए जा सकते हैं. इसके साथ दूध, दही और छाछ भी ले सकती हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और दिन भर हल्का महसूस होता है.
साबूदाना और मखाना व्रत के लिए अच्छे ऑप्शन हैं
साबूदाना खिचड़ी, खीर या वड़ा खाया जाता है. कोशिश करें कि इन्हें ज्यादा तेल में न बनाएं. मखाने को भूनकर या दूध के साथ खा सकते हैं. कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से रोटी, पूरी या पकौड़ी भी बनाई जाती है.व्रत में आलू, शकरकंद, लौकी, कद्दू और अरबी जैसी सब्जियां खाई जाती हैं. हालांकि हर परिवार में व्रत के नियम अलग होते हैं. इसलिए अपने घर की परंपरा के अनुसार ही सब्जियों का चुनाव करना बेहतर होगा.
व्रत में क्या न खाएं?
व्रत के दौरान गेहूं, चावल, सामान्य आटा, दाल, चना और राजमा जैसी चीजें नहीं खाई जाती हैं. सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. कई परिवारों में प्याज और लहसुन से भी परहेज किया जाता है. व्रत में जीरा और काली मिर्च जैसे हल्के मसालों का उपयोग कर सकते हैं.
व्रत में पानी पीते रहना बहुत जरूरी है
नारियल पानी और दूध भी ले सकते हैं. अगर आप निर्जला व्रत रखते हैं तो पानी नहीं लिया जाता है.व्रत में सिर्फ तली-भुनी चीजों पे निर्भर न रहें. पूरी, पकौड़ी और मिठाई के साथ फल, दही और मखाने को भी शामिल करें. अगर आपको डायबिटीज, किडनी की समस्या है या आप गर्भवती हैं तो व्रत से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.