नवरात्रि से पहले युवाओं में बढ़ा IV ड्रिप का क्रेज, ग्लोइंग स्किन के लिए खर्च कर रहे हजारों रुपये

IV Drip Craze Before Navratri: अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया का खास उत्साह देखने को मिलता है. कई युवा लगातार घंटों तक डांस करते हैं और देर रात तक कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं. कपड़ों से लेकर मेकअप और त्वचा की देखभाल तक र चीज की तैयारी पहले से की जाती है.
Navratri IV Drip Trend

गरबा डांस

Youth Spend on Skin Glow: नवरात्रि का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है और गरबा-डांडिया की तैयारियां तेज हो जाती हैं. इस दौरान हर कोई अपने लुक को खास बनाने और पूरे जोश के साथ त्योहार का आनंद लेने की तैयारी करता है. अब इस तैयारी में अहमदाबाद के कुछ युवाओं ने एक नया तरीका भी शामिल कर ली है. Gen Z के बीच IV ड्रिप थेरेपी को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है. युवा इसे एनर्जी बनाए रखने और चेहरे पर चमक लाने के ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं. हालांकि, इस थेरेपी को अपनाने से पहले इसके फायदे और नुकसान जानना भी जरूरी है.

क्या होती है IV ड्रिप थेरेपी?

IV ड्रिप थेरेपी में फ्लूइड और कुछ पोषक तत्वों को सीधे नसों के जरिए शरीर में पहुंचाया जाती है. इसमें जरूरत के हिसाब से विटामिन C, विटामिन B, जिंक, मैग्नीशियम और ग्लूटाथियोन जैसे तत्व मिलाए जा सकते हैं. कई वेलनेस और ब्यूटी क्लीनक इन ड्रिप्स को शरीर में पानी की कमी दूर करने, एनर्जी और त्वचा में चमक लाने के नाम पर उपलब्ध कराते हैं.

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया का खास उत्साह देखने को मिलता है. कई युवा लगातार घंटों तक डांस करते हैं और देर रात तक कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं. कपड़ों से लेकर मेकअप और त्वचा की देखभाल तक र चीज की तैयारी पहले से की जाती है. इसी बीच कुछ युवा IV ड्रिप जैसी थेरेपी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

एक सेशन के लिए देने पड़ सकते हैं हजारों रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सेशन के लिए लगभग 4,000 से 10,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं तीन सेशन वाले पैकेज की कीमत लगभग 12,000 से 15,000 रुपये तक बताई जाती है.

ये भी पढ़ें-Navratri Breakfast Recipe: नवरात्रि में सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं ये व्रत वाले नाश्ते, मिनटों में होंगे तैयार

डॉक्टर की सलाह के बिना न लें IV ड्रिप

विशषज्ञों का कहना है कि IV ड्रिप कोई नॉर्मल ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक मेडिकल प्रोसेस है. इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलह और जरूरत के अनुसार जांच कराना जरूरी है. अहमदाबाद के सोला क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाली डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. किंजल मेहता भी इस मामले में सावधानी बरतने की सलाह देती हैं. डॉ. मेहता के अनुसार, IV ड्रिप में दिए जाने वाले विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है.

ज़रूर पढ़ें