Vistaar NEWS

BJP नेता के घर के टॉयलेट से निकले कोबरा के 15 बच्चे, मैहर में संपोलों को रेंगते देख परिवार बाहर भागा

15 snakes were found in the toilet of a BJP leader's house in Maihar.

मैहर में बीजेपी नेता के घर के टॉयलेट में 15 संपोले निकले.

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां बीजेपी नेता के टॉयलेट से एक, दो या तीन नहीं, बल्कि कोबरा के 15 बच्चे निकले. दो दर्जन से ज्यादा संपोलों को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. शहर के वार्ड नंबर 15 में स्थित बीजेपी नेता पारसनाथ तिवारी के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई. हालांकि गनीमत ये रही कि सर्प मित्र को समय रहते बुलाकर सभी संपोलों का रेस्क्यू कर लिया गया. नहीं तो कोई भई अनहोनी की घटना हो सकती थी.

टॉयलेट की नाली में रेंगते दिखे संपोले

पूरा मामला वार्ड नंबर 15 का है. यहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पारसनाथ तिवारी का घर है. बुधवार को परिवार का एक युवक बाथरूम में गया था. इसी दौरान उसे नाली में सांप के बच्चे रेंगते हुए दिखाई दिए. इसके बाद युवक चिल्लाते हुए बाहर आ गया. जब परिवार के अन्य लोगों ने पूछा तो बताया कि बाथरूम में सांप के कई बच्चे हैं. इसके बाद परिवार के बाकी लोगों ने अंदर जाकर देखा तो 2 दर्जन से ज्यादा संपोले नाली में रेंग रहे थे. वहीं घटना की सूचना आग की तरह मोहल्ले में फैल गई. इसके बाद आसपास के लोगों की घर के बाहर भीड़ लग गई.

सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

वहीं संपोलों को देखते ही बीजेपी नेता ने फौरन सर्प मित्र को संपर्क करके घर बुलाया. इसके बाद एक-एक करके सभी संपोलों को नाली से बाहर निकालकर एक बोतल में रखा गया. हालांकि इसके बाद टॉयलेट समेत पूरे घर पर सफाई की गई और कोबरा या कोबरा के बच्चों के होने की आशंका से सर्च किया गया. सर्प मित्र सभी संपोलों को लेकर वहां से चला गया. इस दौरान संपोलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीजेपी नेता के घर के बाहर मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीजेपी नेता पारसनाथ तिवारी के घर के टॉयलेट में वॉशबेसिन ठीक करवाने का काम किया गया था. जिसके बाद नाली में गई पाइप लाइन खुली रह गया. आशंका जताई जा रही है कि इसी पाइपलाइन के जरिए संपोले बाथरूम में आ गए.

ये भी पढे़ं: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम, महिला ने कर दिया लाल मिर्च से हमला; जान बचाकर भागे अधिकारी

Exit mobile version