16 साल की नाबालिग के साथ लव जिहाद, सहेलियों के जरिए संपर्क करके धर्मांतरण करवाया; फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया

आरोपी ने धीरे-धीरे बात करके नाबालिग के साथ दोस्ती कर ली. आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसने ब्रेनवॉश करके लड़की का धर्मांतरण करवाकर निकाह कर लिया.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश में अब किशोरियां भी लव जिहाद का शिकार हो रही हैं. 16-17 साल की लड़कियों को इस गंदे खेल में फंसाया जा रहा है. ताजा मामला अशोक नगर के पिपरई का है. यहां किशोरियों की दो सहेलियों के जरिए आरोपी से जान-पहचान करवाई गई, फिर नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका धर्मांतरण करवा दिया गया. इतना ही नहीं आरोपी बंधक बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा.

घर पहुंचकर किशोरी ने सुनाई आपबीती

पूरा मामला अशोक नगर के पिपरई का है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग भोपाल में अपने मामा के घर गई थी. किशोरी अशोका गार्डन में स्थित अपने मामा के घर पर रुकी थी. इसी दौरान कुछ सहेलियों के जरिए किशोरी की आरोपी के साथ जान पहचान हुई. इस दौरान आरोपी ने धीरे-धीरे बात करके नाबालिग के साथ दोस्ती कर ली. आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसने ब्रेनवॉश करके लड़की का धर्मांतरण करवाकर निकाह कर लिया. आरोपी ने नाबालिग को काफी देर तक बंधक बनाकर रखा और उसका दुष्कर्म करता रहा. जब लड़की भोपाल से वापस अशोकनगर पहुंची तो उसने घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई.

पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया

वहीं किशोरी की बात सुनने के बाद घरवालों ने फौरन पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि मामले में एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

ये भी पढे़ं: 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, SBI में AGM के पद पर हैं तैनात

ज़रूर पढ़ें