Vistaar NEWS

Ujjain: उज्जैन में 7 साल का वंश बना बाल आरक्षक, एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

The 7-Year-Old Child Constable

7 साल का बाल आरक्षक

Ujjain News: मध्‍य प्रदेश पुलिस ने अपने विभाग के आरक्षक के प्रति बेहद ही अनोखा कदम उठाया है. आरक्षक की मृत्यु के बाद विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके 7 साल के बेटे को आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है. पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बच्‍चे को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है.

गंभीर बीमारी से हुआ था पिता का निधन

दरअसल, गंभीर बीमारी के चलते नीमच में पदस्‍थ आरक्षक मयंक गिरवाल का 12 जून 2025 को 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से ही परिवार में आजीविका का संकट गहरा गया था. विभाग ने बताया कि गिरवाल अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्‍यनिष्‍ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में काम करते थे.

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनकी पत्नी अर्चना गिरवाल ने अपने 7 साल के बेटे वंश गिरवाल को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए पुलिस अधीक्षक नीमच को आवेदन दिया था. हालांकि नीमच जिले मे पदों के खाली नहीं होने के कारण मामला कुछ समय तक लंबित रहा.

उज्जैन में एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए और परिवार पर पड़ रहे संकट को ध्‍यान में रखकर एडीजी राकेश गुप्‍ता ने प्रकरण पुलिस अधीक्षक उज्जैन को भेज दिया था, ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्‍दी पूरी की जा सके. बुधवार के दिन मृतक आरक्षक का परिवार उज्जैन पहुंचा, जहां भर्ती से जुड़ी सभी आवश्‍यक औपचारिकताएं पूरी की गई. पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के दौरे के कारण प्रशानिक स्‍तर पर हलचल तेज होने के बावजूद इस नियुक्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई और त्वारित कार्रवाई करते हुए एसपी द्वारा पत्र प्रदान किया गया.

ये भी पढ़ेंं- प्रीतम लोधी को बीजेपी ने भोपाल तलब किया, बोले- हम किसी से नहीं डरते है, नोटिस का जवाब देंगे

Exit mobile version